फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan And Janhvi Kapoor React To Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Peddi Box Office Clash

‘पेद्दी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के क्लैश पर क्या बोले वरुण और जान्हवी? सोशल मीडिया पर किया रिएक्ट

Wed, 06 May 2026 09:27 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 06 May 2026 09:27 AM IST
सार

Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: इस जून बॉक्स ऑफिस पर जान्हवी कपूर और वरुण धवन के बीच टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि दोनों की फिल्मों के बीच क्लैश होने वाला है। जानिए इस मामले पर एक्टर्स का क्या कहना है। 

विज्ञापन
Varun Dhawan And Janhvi Kapoor React To Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Peddi Box Office Clash
वरुण धवन और जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जहां जान्हवी और राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को रिलीज होगी, वहीं वरुण की कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक दिन बाद 5 जून को सिनेमाघरों में आएगी। इस पर दोनों एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन

जान्हवी के पोस्ट पर वरुण का जवाब
जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर करते हुए इस बॉक्स ऑफिस क्लैश पर मजेदार रिएक्शन दिया। उन्होंने कैप्शन में वरुण धवन को टैग करते हुए लिखा, ‘हमारे बीच क्लैश होने वाला है।’ इस पर जवाब देते हुए वरुण ने लिखा, ‘तुम शानदार हो और तुम्हारे साथ कभी क्लैश नहीं हो सकता।’

विज्ञापन

वरुण ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया और लिखा, ‘तुम्हारे साथ ये सिर्फ एक हल्की-फुल्की टक्कर है जान्हवी। तुम ‘पेद्दी’ में बहुत शानदार लग रही हो। अपने दोस्त की फिल्म देखने का इंतजार नहीं हो रहा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

‘है जवानी तो इश्क होना है' के बारे में 
बता दें कि ‘है जवानी तो इश्क होना है' पहले 5 जून को रिलीज होने वाली थी। लेकिन जब यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज 4 जून तय हुई, तो मेकर्स ने इसे 12 जून तक आगे बढ़ा दिया। बाद में इसे 22 मई के लिए रीशेड्यूल किया गया, लेकिन अब आखिरकार फिल्म 5 जून को ही रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ के सामने डटकर खड़ी ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’, तीसरे हफ्ते भी मजबूती से टक्कर दे रही ‘भूत बंगला’

डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा राकेश बेदी, मौनी रॉय, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मनीष पॉल भी फिल्म का हिस्सा हैं।

Varun Dhawan And Janhvi Kapoor React To Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Peddi Box Office Clash
पेद्दी और है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : सोशल मीडिया
'पेद्दी' फिल्म के बारे में 
वहीं ‘पेद्दी’ की बात करें तो इसमें राम चरण और जान्हवी कपूर के साथ शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है, और यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed