फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan Mrunal Thakur Pooja Hegde enjoy delicious thali in Ahmedabad promote hai jawani to ishq hona hai

वरुण धवन-मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने अहमदाबाद में चखा 'गुजराती थाली' का स्वाद, देखें वायरल वीडियो

Sun, 31 May 2026 07:18 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 31 May 2026 07:18 PM IST
सार

Hai Jawani To Ishq Hona Hai Promotion: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े आज अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। वहां पर तीनों ने गुजराती थाली का स्वाद चखा। जिसका खास वीडियो वरुण ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Varun Dhawan Mrunal Thakur Pooja Hegde enjoy delicious thali in Ahmedabad promote hai jawani to ishq hona hai
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का प्रमोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आगामी 5 जून को रिलीज होने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन के लिए फिल्म के मुख्य कलाकार वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। जहां IPL मैच हो रहा है। खाने-पीने के लिए मशहूर इस शहर में तीनों कलाकारों ने एक शानदार गुजराती थाली का मजा लिया। इस दौरान वरुण धवन ने दोनों अभिनेत्रियों को प्यार से गुलाब जामुन भी खिलाया।

विज्ञापन

वायरल वीडियो
'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन के लिए वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। जहां आईपीएल का फाइनल मैच खेला जा रहा है। हो सकता है कि वरुण, मृणाल और पूजा भी आईपीएल 2026 के समापन समारोह में नजर आएं।  बहरहाल, वरुण ने एक खास वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में तीनों स्टार्स गुजराती थाली का मजा लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वरुण अपने हाथों ने पूजा और मृणाल को गुलाब जामुन लिखाते बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)


विज्ञापन
विज्ञापन

।PL फाइनल में नजर आ सकते हैं स्टार्स  
आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच के समापन समारोह में कैलाश खेर भी परफॉर्म कर सकते हैं। इसके अलावा वरुण धवन, मृणाल पांडे और पूजा हेगड़े को भी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर देखा गया है, ये सितारे भी आईपीएल के समापन समारोह में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन

क्या है 'है जवानी तो इश्क होना है' की कहानी?
हाल ही में फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर पति-पत्नी बने हैं। वरुण अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और जल्द ही पिता बनना चाहते हैं, लेकिन मृणाल उनके इसी जरूरत से ज्यादा प्यार से तंग आकर तलाक मांग लेती हैं।


इस बीच वरुण की जिंदगी में पूजा हेगड़े के किरदार की एंट्री होती है और वरुण को उनसे भी प्यार हो जाता है। कहानी में मजेदार मोड़ तब आता है जब पिता बनने के लिए तरस रहा वरुण, किस्मत से मृणाल और पूजा दोनों के बच्चों का पिता बन जाते हैं।

'है जवानी तो इश्क होना है' से जुड़ी खास बातें
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण, मृणाल और पूजा के अलावा मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और अली असगर जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। यह मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन की यह 46वीं फिल्म है। वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन की एक साथ यह चौथी फिल्म है। इससे पहले यह जोड़ी 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है।


यह भी पढ़ें: SVC63 से सामने आई सलमान खान की पहली झलक, वायरल तस्वीर को लेकर यूजर्स ने दिए कैसे रिएक्शन?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed