{"_id":"67236ebc50d0ed2548051f3e","slug":"varun-dhawan-said-alia-bhatt-is-the-last-person-baby-john-actor-will-take-relationship-advice-as-per-report-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan: जब वरुण धवन ने रिलेशनशिप को लेकर कही यह चौंकाने वाली बात, बोले- आलिया भट्ट आखिरी इंसान होंगी....","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Varun Dhawan: जब वरुण धवन ने रिलेशनशिप को लेकर कही यह चौंकाने वाली बात, बोले- आलिया भट्ट आखिरी इंसान होंगी....
Thu, 31 Oct 2024 05:24 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 31 Oct 2024 05:24 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों ने साथ में कई फिल्मों में अभिनय भी किया है, लेकिन अगर बात आती है रिलेशनशिप की तो वरुण कभी भी इस बारे में आलिया भट्ट ने सलाह नहीं लेना चाहेंगे। जानिए क्यों!
विज्ञापन
वरुण धवन-आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, varundvn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड वरुण धवन और आलिया भट्ट भले ही करीबी दोस्त हों। वह दोनों अक्सर ऑन-स्क्रीन पार्टनर के तौर पर साथ काम करते हों, लेकिन वरुण ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आलिया भट्ट आखिरी इंसान होंगी, जिनसे वह रिलेशनशिप संबंधी सलाह लेना चाहेंगे।
वरुण ने आलिया को लेकर कही थी चौंकाने वाली बात
आलिया भट्ट और वरुण धवन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने प्रशंसकों का दिल कई बार जीता है। दोनों की असल जिंदगी की दोस्ती भी उतनी ही मजबूत है। फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में, सिटाडेल: हनी बनी अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह कभी रिश्तों पर आलिया से सलाह लेते हैं। इस पर हंसते हुए उन्होंने कहा कि आलिया भट्ट आखिरी इंसान होंगी, जिनके पास वह इस तरह की मदद के लिए जाएंगे।
आलिया से कभी नहीं लेंगे सलाह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने रिलेशनशिप की बात को लेकर कहा, "नहीं, प्लीज! मैं उनसे (आलिया भट्ट) यह सलाह कभी नहीं लूंगा। वह आखिरी इंसान होंगी, जिनसे मैं रिश्तों के बारे में सलाह लूंगा। हमारी दोस्ती के बारे में एक अच्छी बात यह है कि हम अपने जीवन के उन पहलुओं पर एक-दूसरे से चर्चा नहीं करते।"
विज्ञापन
कई फिल्मों में साथ अभिनय कर चुके हैं आलिया और वरुण
बॉलीवुड की पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक आलिया भट्ट और वरुण धवन ने पहली बार करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) में अपनी शुरुआत से ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। तभी से, इस जोड़ी ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और कलंक सहित कई फिल्मों के साथ दर्शकों का दिल जीता है।
दोनों की आने वाली फिल्में
काम की बात करें तो वरुण अपनी वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा वरुण पिता और निर्देशक डेविड धवन की फिल्म जवानी तो इश्क होना है में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वरुण बेबी जॉन, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में जान्हवी के साथ नजर आएंगे। वहीं आलिया इन दिनों YRF की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म अल्फा में नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया वॉर एंड लव में भी नजर आएंगी।
Diwali 2024 Look: दिलावी के शुभ अवसर पर सेलेब्स का शानदार लुक, देखकर कोई भी हो जाएगा फिदा

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन