सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan Seeks Protection Of His Personality Rights Court Says It Is Inclined To Pass Interim Order

पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर वरुण धवन पहुंचे अदालत, कोर्ट ने मामले में कही ये बात; जानें क्या है पूरा मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 30 May 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Varun Dhawan: वरुण धवन ने अपने पर्सैनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जानिए कोर्ट ने इस मामले में क्या कुछ कहा…

Varun Dhawan Seeks Protection Of His Personality Rights Court Says It Is Inclined To Pass Interim Order
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान, ऐश्वर्या राय और कार्तिक आर्यन के बाद अब वरुण धवन ने भी पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकारों) की रक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। डिजिटल वर्ल्ड में अपनी पहचान के बिना स्वीकृति उपयोग के खिलाफ अब वरुण ने कानूनी कार्रवाई की है।

कोर्ट ने अंतरिम सुरक्षा देने की कही बात
अदालत ने संकेत दिया कि विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर वरुण धवन के नाम, छवि, आवाज और अन्य व्यक्तिगत विशेषताओं के कथित दुरुपयोग से संबंधित चिंताओं को सुनने के बाद वह अभिनेता को अंतरिम सुरक्षा प्रदान करने के लिए इच्छुक है। वरुण ने बिना अनुमति के उनकी पहचान का दुरुपयोग करने के आरोपियों जिनकी पहचान है और नहीं भी दोनों के खिलाफ राहत की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varun Dhawan Seeks Protection Of His Personality Rights Court Says It Is Inclined To Pass Interim Order
ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb और @beingsalmankhan

सलमान-ऐश्वर्या की श्रेणी में शामिल हुए वरुण
ऐसा करते ही वरुण धवन भी उन सेलेब्स की श्रेणी में शामिल हो गए हैं, जो इससे पहले पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर अदालत से सुरक्षा मांग चुके हैं। इनमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल, अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय और अल्लू अर्जुन सहित कई हस्तियों के नाम शामिल हैं। लगातार बढ़ते एआई के उपयोग और डीपफेक के बढ़ते मामलों के चलते सेलेब्स लगातार ऐसे कदम उठा रहे हैं।

Varun Dhawan Seeks Protection Of His Personality Rights Court Says It Is Inclined To Pass Interim Order
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' - फोटो : X
‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगे वरुण धवन
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज की तैयारी में हैं। यह एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें डबल ट्रबल देखने को मिलेगी। फिल्म में वरुण के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी।

इसके अलावा फिल्म में जिम्मी शेरगरिल, मौनी रॉय, मनीष पॉल, चंकी पांडे और राकेश बेदी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed