{"_id":"5b0faf574f1c1ba76e8b571f","slug":"varun-dhawan-sister-in-law-gave-a-baby-girl-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टर वरुण धवन बने चाचा, भाभी जानवी ने दिया बेटी को जन्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टर वरुण धवन बने चाचा, भाभी जानवी ने दिया बेटी को जन्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 31 May 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
Varun and Janavi Dhawan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2012 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर वरुण धवन चाचा बन गए हैं। दरअसल, वरुण के बड़े भाई डायरेक्टर रोहित धवन की पत्नी जानवी देसाई ने एक बेटी को जन्म दिया है। लेकिन इस पर धवन परिवार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, धवन फैमिली में नन्ही सी परी ने दस्तक दी है जिसे लेकर पूरा धवन परिवार खुशियां मना रहा है और इसी के चलते सभी बड़ी पार्टी के लिए भी प्लान कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले जानवी की बेबी शावर पार्टी भी हुई थी जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने दस्तक दी थी। इतना ही नहीं वरुण धवन को उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ भाई रोहित और जानवी एक डिनर पार्टी में भी देखे गए थे।
विज्ञापन
बता दें कि डायरेक्टर रोहित धवन और जानवी की साल 2012 में गोवा में शादी हुई थी। इतने लंबे समय के बाद उनका यह पहला बच्चा है। बात करें रोहित के करियर की तो उन्होंने फिल्म देसी ब्वॉय्स से बतौर डायरेक्टर पारी शुरू की थी।