वाशु भगनानी ने टिप्स म्यूजिक और डेविड धवन पर ठोका 400 करोड़ का मुकदमा, वरुण धवन बने वजह? जानें पूरा मामला?
Vashu Bhagnani Puja Entertainment Vs Tips Music Controversy: पूजा एंटरटेनमेंट के फाउंंडर और प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने टिप्स म्यूजिक और फिल्ममेकर डेविड धवन के खिलाफ 400 करोड़ का मुकदमा दायर किया है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों पूजा एंटरटेनमेंट (इंडिया) लिमिटेड और टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच विवाद चर्चा में रहा। इनका विवाद अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। पूजा एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने टिप्स म्यूजिक के चेयरमैन रमेश तौरानी, कुमार एस तौरानी और फिल्ममेकर डेविड धवन को कोर्ट में घसीटा है। वाशु भगनानी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में इन सबके खिलाफ 400 करोड़ का मुकदमा दायर किया है। इस मुकदमे का कनेक्शन वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के एक गाने से जुड़ता है।
आखिर क्या है वाशु भगनानी की मांग?
वाशु भगनानी का यह मुकदमा वरुण धवन की हालिया रिलीज फिल्म 'है जवानी तो इश्क़ होना है' से जाकर जुड़ता है। दरअसल, वाशु भगनानी की फिल्म 'बीवी नंबर 1' के मशहूर गानों को बिना इजाजत के वरुण की फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। इसमें ‘चुनरी चुनरी’ और ‘इश्क सोना है’ जैसे गाने शामिल हैं। वाशु ने कोर्ट का रूख इसलिए किया है, क्योंकि वह इस मामले में ऑडियो राइट्स को रद्द कराना चाहते हैं। वाशु भगनानी इस मामले में तत्काल और व्यापक रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।
वकील ने रखा वाशु भगनानी का पक्ष
एएनआई से बात करते हुए वाशु भगनानी के वकील ने बताया, ‘हमने टिप्स म्यूजिक कंपनी के खिलाफ 400 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। यह कानूनी लड़ाई कई दिनों से चल रही थी और संगीतकारों के अधिकारों को लेकर कोई समझौता नहीं हो पा रहा था। पहले फिल्मों के राइट्स, एग्रीमेंट्स पर आधारित होते थे। आज म्यूजिक कंपनियां बड़े निर्माताओं या गीतकारों से गाने खरीदती हैं। उस समय, टिप्स के साथ जो समझौते हुए थे, उनमें केवल ऑडियो राइट्स ही दिए गए थे। 2018 में टिप्स ने हमें ईमेल करके विज़ुअल राइट्स मांगे थे। वाशु भगनानी ने उन्हें जवाब दिया था लेकिन उनकी बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।'
वाशु भगनानी के वकील आगे कहते हैं, ‘अगर वे संगीत के अधिकारों के कानूनी मालिक हैं, तो उन्हें अपने दस्तावेज दिखाने चाहिए। इसीलिए हमने टिप्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। न्याय जरूर मिलेगा और सच सामने आएगा।’
अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग
एक प्रेस रिलीज के जरिए पूजा एंटरटेनमेंट ने वरुण धवन की फिल्म और उसकी प्रचार सामग्री से 'चुनरी चुनरी' और 'इश्क सोना है' जैसे गानों को हटाने के निर्देश भी मांग की है। वह वरुण की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है' के टाइटल को भी बदलने की मांग कर रहे हैं।
इसके अलावा वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस ने 100 करोड़ रुपये के अतिरिक्त हर्जाने की भी मांग की है। पूजा एंटरटेनमेंट (इंडिया) लिमिटेड ने यह भी आरोप लगाया है कि टिप्स और डेविड धवन ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का गैर-कानूनी रूप से इस्तेमाल किया है।