हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार विश्वमोहन बडोला का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को आखिरी सांस ली। विश्वमोहन बडोला के निधन की जानकारी उनके बेटे और अभिनेता वरुण बडोला की पत्नी राजेश्वरी सचदेव ने दी है। इसके बाद खुद वरुण बडोला ने भी विश्वमोहन बडोला के लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा और अपने पिता को आखिरी श्रद्धांजलि दी है।
अभिनेता विश्वमोहन बडोला का 85 वर्ष की उम्र में निधन, पचास साल से थे इंडस्ट्री में सक्रिय
हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार विश्वमोहन बडोला का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को आखिरी सांस ली। विश्वमोहन बडोला के निधन की जानकारी उनके बेटे और अभिनेता वरुण बडोला की पत्नी राजेश्वरी सचदेव ने दी है। इसके बाद खुद वरुण बडोला ने भी विश्वमोहन बडोला के लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा और अपने पिता को आखिरी श्रद्धांजलि दी है।
पिता को याद करते हुए वरुण लिखते हैं, 'मुझे एक आदमी बना दिया। बिना कोई गलती किए वह एक लीजेंड थे, लेकिन मेरे लिए, वह मेरे पिता थे। एक पिता जो हमेशा देखता और हमेशा सुनता रहता था। अब वे नहीं हैं लेकिन उनकी विरासत हमेशा कई रूपों में बनी रहेगी।'
विश्वमोहन थिएटर में काफी सक्रिय रहे। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए करीब 400 नाटकों में काम किया था। बतौर अभिनेता वह जोधा अकबर, मुन्ना भाई एमबीबीएस सहित कई टीवी शोज में भी दिखाई दिए। आखिरी बार उन्हें मनोज वाजपेयी और तब्बू की फिल्म मिसिंग में देखा गया था। विश्वमोहन के बेटे वरुण भी जाने माने अभिनेता हैं।