फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना रणौत और रंगोली को बॉम्बे हाईकोर्ट का निर्देश, आठ जनवरी को पुलिस के सामने पेश हों

Tue, 24 Nov 2020 04:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 24 Nov 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut and Rangoli Chandel to appear before the police on January 8
Kangana Ranaut, Rangoli - फोटो : amar ujala mumbai

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कंगना और रंगोली के ऊपर सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जिस मामले में दोनों बहनों को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कई बार बुलाया गया लेकिन अब तक दोनों ही पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुई हैं। जिसके चलते बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना और रंगोली को पुलिस के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं।

Kangana Ranaut and Rangoli Chandel to appear before the police on January 8
रंगोली चंदेल, कंगना रणौत, अक्षत रणौत - फोटो : instagram/rangoli_r_chandel

अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दोनों ही कई ट्वीट्स सोशल मीडिया पर करती रहती हैं। जिसके चलते दोनों बहनें हमेशा लाइम लाइट में बनी रहती हैं। अब खबर है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को 8 जनवरी से पहले पुलिस के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस को तब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए भी कहा गया है।

Kangana Ranaut and Rangoli Chandel to appear before the police on January 8
भाई बहनों के साथ कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

दरअसल कुछ दिन पहले ही कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सय्यद ने कंगना और रंगोली के खिलाफ दो समुदायों के बीच सोशल मीडिया के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने और दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से ही लगातार दोनों बहनों को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन अब तक दोनों ही इस मामले में पुलिस के पास पूछताछ के लिए नहीं पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut and Rangoli Chandel to appear before the police on January 8
कंगना रणौत - फोटो : ANI

इससे पहले कंगना और रंगोली दोनों को 26- 27 अक्टूबर, 9- 10 नवंबर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद कंगना के वकील ने बताया था वो 15 नवंबर तक वे अपने भाई की शादी को लेकर हिमाचल प्रदेश में हैं और पुलिस के सामने पेश नहीं हो पाएंगी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें 23 और 24 नवंबर को तीसरा नोटिस भेजा था।

विज्ञापन
Kangana Ranaut and Rangoli Chandel to appear before the police on January 8
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily

गौरतलब है कि कंगना रणौत पहले से ही मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के साथ अनबन को लेकर सुर्खियों में हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना ने लगातार महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथों लिया जिसके चलते महाराष्ट्र सरकार भी कंगना के खिलाफ हो गई। दोनों के बीच काफी जुबानी जंग देखी गई, कंगना ने सरकार पर कई आरोप लगाए। तो वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी कंगना के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका दफ्तर अवैध निर्माण के चलते तोड़ दिया। इसके बाद से ही दोनों के बीच की तनातनी लगातार चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed