{"_id":"5fbcdbb48ebc3e5fab399434","slug":"sacred-games-loses-at-international-emmy-awards-2020-radhika-apte-could-not-win-the-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Emmy Awards: ‘सेक्रेड गेम्स’ को इसलिए ज्यूरी ने नहीं दिया भाव, राधिका आप्टे भी नहीं जीत पाईं अवॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Emmy Awards: ‘सेक्रेड गेम्स’ को इसलिए ज्यूरी ने नहीं दिया भाव, राधिका आप्टे भी नहीं जीत पाईं अवॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 24 Nov 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sacred Games
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल के प्रतिष्ठित एमी पुरस्कारों में भारतीय वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ ने भी अपना परचम लहरा दिया। इस सीरीज बेस्ट ड्रामा सीरीज का पुरस्कार मिला, कोरोना संक्रमण के चलते इस साल इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स का आयोजन डिजिटल तरीके से ही किया गया। नेटफ्लिक्स की अंतर्राष्ट्रीय टीम को बहुत उम्मीद थी कि उनको भारत में लोकप्रिय करने वाली सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ को जरूर पुरस्कार मिलेगा, लेकिन ज्यूरी ने इस सीरीज को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। राधिका आप्टे भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कैटेगरी में पुरस्कार जीतने में विफल रहीं।
2 of 5
दिल्ली क्राइम
- फोटो : नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स इंडिया की वेब सीरीज में ‘दिल्ली क्राइम’ शेफाली शाह ने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का मुख्य किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी। इस वेब सीरीज का निर्देशन रिची मेहता ने किया और इसमें शेफाली शाह के अलावा राजेश तेलंग, आदिल हुसैन, रसिका दुग्गल, गोपाल दत्त तिवारी, जया भट्टाचार्य, अभिलाषा सिंह, विनोद शारावत, मृदुल शर्मा, अनुराग अरोड़ा, सिद्धार्थ भारद्वाज जैसे कलाकार हैं।
3 of 5
दिल्ली क्राइम
- फोटो : सोशल मीडिया
‘दिल्ली क्राइम’ के दूसरे सीजन की शूटिंग कोरोना संक्रमण काल के ठीक पहले तक दिल्ली में चलती रही है। इस सीरीज में चर्चित आईएएस अफसर अभिषेक सिंह इस बार मुख्य किरदार निभा रहे हैं। ‘दिल्ली क्राइम’ के पहले सीजन को मिली अंतर्राष्ट्रीय सफलता पर उन्होंने नेटफ्लिक्स की टीम को बधाई दी और कहा कि अब दूसरे सीजन की चुनौती ज्यादा बड़ी हो गई है। अभिषेक के मुताबिक ‘दिल्ली क्राइम’ का दूसरा सीजन भी बहुत दमदार बना है, और इसके रिलीज होने के बाद लोग इसे भी खूब पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sacred Games
- फोटो : Netflix
एमी अवार्ड्स की ज्यूरी ने इस बार साफ सुथरे कंटेंट को बढ़ावा देने पर ज्यादा जोर दिया है। नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ और फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ दोनों वयस्कों के लिए बनी सामग्री है और इन दोनों में अश्लील दृश्यों और बेवजह की गालियों की भरमार रही। दोनों को एमी पुरस्कारों के विजेताओं की सूची में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
5 of 5
शेफाली शाह
- फोटो : amar ujala, mumbai
इस जीत पर नेटफ्लिक्स इंडिया की उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने कहा कि ये पुरस्कार ‘दिल्ली क्राइम’ की टीम के लिए बधाई का सबब तो बनता ही है, इसने भारत में मनोरंजन सामग्री बनाने वाले पूरे समुदाय का सम्मान किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय निर्माता और निर्देशक ऐसे पुरस्कार आगे भी जीतते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।