{"_id":"67839c3ceac7959e1d0a4eda","slug":"vicky-kaushal-and-ananya-panday-to-join-gully-boy-sequel-replace-alia-bhatt-ranveer-singh-as-per-report-2025-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gully Boy sequel: 'गली बॉय' के सीक्वल की तैयारी शुरू, आलिया-रणवीर का कटा पत्ता? नजर आएगी ये नई जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gully Boy sequel: 'गली बॉय' के सीक्वल की तैयारी शुरू, आलिया-रणवीर का कटा पत्ता? नजर आएगी ये नई जोड़ी
Sun, 12 Jan 2025 04:12 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:12 PM IST
सार
जोया अख्तर द्वारा निर्देशित गली बॉय का सीक्वल बनने जा रहा है। इस बार फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी नजर नहीं आएगी। जानकारी के अनुसार, नई जोड़ी के साथ सीक्वल आएगा।
विज्ञापन
गली बॉय के सीक्वल में आलिया-रणवीर हुए रिप्लेस ?
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गली बॉय का सीक्वल आ सकता है, जिसमें इस बार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी नजर नहीं आएगी। बल्कि इस बार एक अनदेखी नई जोड़ी के साथ गली बॉय का सीक्वल आएगा। जानिए क्या होगी फिल्म की नई स्टार कास्ट।
विज्ञापन
गली बॉय का आ सकता है सीक्वल
गली बॉय के सीक्वल का निर्देशन अर्जुन वरेन सिंह कर सकते हैं। गली बॉय के सीक्वल के बनने की लगातार जानकारी सामने आ रही है। वहीं फिल्म को लेकर आई नई जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में आलिया और रणवीर सिंह नजर नहीं आएंगे, बल्कि इस बार फिल्म में नई जोड़ी दिखाई जाएगी, जिसे अभी तक किसी फिल्म में नहीं देखा गया है।

नई स्टार कास्ट के साथ बनेगा सीक्वल
जोया अख्तर द्वारा निर्देशित गली बॉय में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी, कल्कि कोचलिन, विजय वर्मा के अलावा कई कलाकारों ने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 2019 की यह फिल्म मुंबई के एक ऐसे युवक के बारे में है, जो रैप संगीत के लिए अपने जुनून को खोजता है। फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों से बहुत प्यार और प्रशंसा मिली। अब, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का सीक्वल बनाया जाएगा और इसके लिए विक्की कौशल और अनन्या पांडे से बातचीत चल रही है।
यह भी पढ़ें:
Jude Law: व्लादिमीर पुतिन की भूमिका में नजर आएंगे जूड लॉ? गिउलिआनो दा एम्पोली की बुक पर आधारित होगी फिल्म

गली बॉय के सीक्वल के लिए अनन्या हैं सही च्वाइस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन वरेन सिंह, जिन्होंने एक्सेल और टाइगर बेबी के लिए 'खो गए हम कहां' का निर्देशन किया है, गली बॉय सीक्वल का निर्देशन करने वाले हैं। उन्हें विश्वास है कि खो गए में उनकी नायिका अनन्या इस प्रोजेक्ट के लिए एकदम सही चुनाव होंगी। विक्की लंबे समय से सीक्वल से जुड़े हुए हैं। देखते हैं कि क्या ये तीनों कलाकार गली बॉय का जादू फिर से कायम कर पाते हैं या नहीं। वहीं, गली बॉय 2 की सफलता तीसरी किस्त की ओर ले जा सकती है।
यह भी पढ़ें:
Raat Akeli Hai 2: इंस्पेक्टर जटिल यादव के रूप में नए रहस्य की जांच करेंगे नवाजुद्दीन? जानिए पूरा मामला