सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal Shares lovely Post for wife Katrina Kaif on 4th Wedding Anniversary says blissful and grateful

कैटरीना-विक्की ने बेबी बॉय के साथ मनाई शादी की चौथी सालगिरह, मां बनने के बाद पहली बार दिखी कैटरीना की झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Dec 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding Anniversary: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को 09 दिसंबर 2025 को चार साल पूरे हो गए हैं। यह पहला मौका है, जब कपल अपने बेबी बॉय के साथ यह खास दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Vicky Kaushal Shares lovely Post for wife Katrina Kaif on 4th Wedding Anniversary says blissful and grateful
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को इंडस्ट्री का पावर कपल माना जाता है। दोनों ने साल 2021 में 09 दिसंबर को धूमधाम से शादी रचाई थी। इस साल कपल की शादी को चार साल पूरे हुए हैं। यह वेडिंग एनिवर्सरी इस मायने में भी खास है कि इस साल दोनों माता-पिता बने हैं। विक्की और कैट ने 07 नवंबर 2025 को बेटे का स्वागत किया है। इस अवसर पर विक्की ने कैट के लिए खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है।

Trending Videos

Vicky Kaushal Shares lovely Post for wife Katrina Kaif on 4th Wedding Anniversary says blissful and grateful
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

विक्की ने लिखा, 'खुश हूं, आभारी हूं'
चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम अकाउंट से कैटरीना के साथ प्यारी सी फोटो शेयर की है। मां बनने के बाद तस्वीर में पहली बार कैटरीना की झलक दिखी है। इसके साथ विक्की ने कैप्शन लिखा है, 'आज का खास दिन मना रहे हैं... बेहद खुश हूं, शुक्रगुजार हूं और नींद की कमी है। चौथी वेडिंग एनिवर्सरी की हमें खूब शुभकामनाएं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स ने दीं शुभकामनाएं
विक्की कौशल ने पोस्ट में इस बात का जिक्र कर दिया है कि बेटे के जन्म के बाद उनकी और कैट की लाइफ में बदलाव आए हैं। माता-पिता की जिम्मेदारी निभाते हुए इन दिनों दोनों की नींद अधूरी है, मगर इसके बावजूद दोनों बेहद खुश हैं और ईश्वर के शुक्रगुजार हैं। कपल को फैंस बधाई दे रहे हैं। नेहा धूपिया से हुमा कुरैशी तक, कई सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

शाही अंदाज में रचाई थी विक्की-कैट ने शादी
विक्की और कैट ने राजस्थान के सिक्स सेंसिस फोर्ट बरवारा में शाही शादी रचाई थी। 07 नवंबर 2025 को इनके घर बेटे का जन्म हुआ। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी। विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उन्होंने 'छावा' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है। उनकी आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed