कपिल शर्मा के साथ ‘आती क्या खंडाला’ पर झूमे आमिर खान, ‘दादी की शादी’ फिल्म की स्क्रीनिंग के वीडियो हुए वायरल
Dadi Ki Shaadi Screening Videos: ‘दादी की शादी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें कपिल शर्मा अपनी सुरीली आवाज से पूरे माहौल को शानदार बनाते नजर आ रहे हैं। जानिए क्या कुछ है खास?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘दादी की शादी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग एक्टर आमिर खान भी पहुंचे और उन्होंने अपनी फिल्म ‘गुलाम’ का मशहूर गाना ‘आती क्या खंडाला’ गाकर सबका दिल जीत लिया। इस बीच उनके साथ कपिल शर्मा भी झूमते हुए नजर आए।
‘आती क्या खंडाला’ गाने पर झूमे कपिल और आमिर
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें आमिर खान और कपिल शर्मा साथ में ‘आती क्या खंडाला’ गाने पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री सादिया खतीब भी दिखाई दीं।
विज्ञापन विज्ञापन
इंजॉए करते नजर आए एक्टर्स
कुछ अन्य वीडियो में कपिल शर्मा ‘रूप तेरा मस्ताना’ और ‘आज जाने की जिद ना करो’ गाते नजर आए। वहीं ‘दादी की शादी’ की पूरी टीम उनका उत्साह बढ़ाती दिखाई दी।
मजाकिया अंदाज में नजर आए आमिर
स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान ने फिल्म की जमकर तारीफ की। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और इसी फिल्म से वह एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- जेंटलमैन निकले आर. माधवन! एक्टर ने दिए रिलेशनशिप गोल्स, रिश्तों को लेकर कही ऐसी बात, फैंस बोले- ‘ग्रीन फ्लैग’
फिल्म देखने के बाद आमिर खान ने मीडिया से बात करते हुए रिद्धिमा की खूब तारीफ की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘रिद्धिमा की पहली फिल्म है। बहुत बढ़िया काम किया है। रणबीर से बेहतर किया है।’ आमिर का यह मजेदार बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा, ‘मुझे फिल्म देखकर बहुत मजा आया। पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। बहुत अच्छा काम किया है।’
‘दादी की शादी’ फिल्म को आशिष आर मोहन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में नीतू कपूर, कपिल शर्मा, शरत कुमार और सादिया खतीब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं रिद्धिमा कपूर साहनी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत कर रही हैं।