फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidya Balan files complaint over Fake Social Media Accounts Created By Fraudsters For Job Offer Scam

Vidya Balan: विद्या बालन के नाम पर बने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, अभिनेत्री ने ठगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला

Wed, 21 Feb 2024 08:09 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 21 Feb 2024 08:09 AM IST
सार

विद्या बालन के नाम पर फर्जी ईमेल, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट बनाने का मामला सामना आया है। अभिनेत्री ने मामले में खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन
Vidya Balan files complaint over Fake Social Media Accounts Created By Fraudsters For Job Offer Scam
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में अभिनेत्री की वापसी की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा हाल ही में विद्या बालन को लेकर एक खबर सामने आ रही है। विद्या के नाम पर फर्जी ईमेल, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट बनाने का मामला सामना आया है। अभिनेत्री ने मामले में खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


काम के झूठे वादे करके कर रहा था ठगी
विद्या बालन के फर्जी अकाउंट से जालसाज ने इंडस्ट्री में काम का अवसर दिलाने के झूठे वादे के साथ लोगों से संपर्क किया है और इसी बहाने वो लोगों से पैसे मांग रहा। अभिनेत्री ने दावा किया कि उन्हें इस बात का पता तब चला जब डिजाइनर प्रणय ने उन्हें व्हाट्सएप पर उनका एक मैसेज मिलने की बात की, जिसमें ये कहा गया है कि वह विद्या हैं। साथ ही काम के अवसरों का आश्वासन भी दिया गया था। अभिनेत्री ने स्टाइलिश को बताया कि ये उनका नंबर नहीं है। 
विज्ञापन


Rakul-Jackky: रकुल-जैकी से पहले इन सितारों ने गोवा में की शादी, लिस्ट में कई मशहूर अभिनेत्रियों के नाम शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोगों ने विद्या को दी मामले की सूचना
प्रणय ने मामले में अभिनेत्री को सचेत किया, इसके बाद विद्या बालन को पता चला कि अज्ञात व्यक्ति इंडस्ट्री में अन्य लोगों के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा था। मामले का पता चलने के बाद विद्या ने खार पुलिस स्टेशन में जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 17 फरवरी से 19 फरवरी के बीच कई लोगों ने अभिनेत्री को इस बात की सूचना दी कि जालसाज ने उनका फर्जी इंस्टाग्राम और फर्जी जीमेल अकाउंट बनाया है।  

Nutan: ब्याह के बाद सुपरस्टार बनी पहली हीरोइन, इसलिए मारा संजीव कुमार को थप्पड़, और ‘बंदिनी’ के समय...

मामले की जांच जारी
अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 सी के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed