फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vidya balan get new film after shakuntala devi

'शकुंतला देवी' में विद्या बालन के काम से खुश हुए निर्माता, ऑफर की यह बड़ी फिल्म

Thu, 16 Jan 2020 11:44 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
vidya balan get new film after shakuntala devi
विद्या बालन - फोटो : फिल्म
हिंदी सिनेमा जगत में विद्या बालन उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो अपने मजबूत किरदार और अभिनय के मामले में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े अभिनेताओं को भी टक्कर देती हैं। 'द डर्टी पिक्चर', 'कहानी', 'तुम्हारी सुलु' जैसी महिला आधारित फिल्मों के बाद वह जल्द ही फिल्म 'शकुंतला देवी' में नजर आएंगी। इसी बीच विद्या के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है जिसमें वह एक वन अधिकारी का किरदार अदा करेंगी। विद्या ने अपने करियर में ऐसा किरदार पहले कभी नहीं निभाया है। 
विज्ञापन


ऐसी होगी फिल्म 
जानकारी के अनुसार, यह फिल्म अवनी नामक शेरनी पर आधारित होगी। शकुंतला देवी के बाद विद्या इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। गौरतलब है कि अवनी ने यवतमाल के पंढरकावड़ा इलाके में 13 लोगों को मार डाला था जिसके बाद उच्चतम न्यायालय ने उसे मारने का आदेश दे दिया था जिसका विरोध भी किया गया था। इस फिल्म में विद्या एक वन अधिकारी की भूमिका निभा सकती हैं। 
विज्ञापन

 

'शकुंतला देवी' की वजह से मिली फिल्म 

निर्माताओं ने विद्या के साथ शकुंतला देवी की बायोपिक में काम किया है। इसी के बाद उन्होंने विद्या को यह फिल्म ऑफर की है। फिल्म का विषय विद्या को काफी पसंद आया है। उन्होंने इस तरह का किरदार और फिल्म पहले नहीं की है इस वजह से वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग दो महीने बाद से शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि इन दिनों विद्या 'शकुंतला देवी' में व्यस्त हैं। यह फिल्म इस साल 8 मई को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

माहिरा को बार-बार KISS करता देख फिर भड़कीं पारस की गर्लफ्रेंड, बोलीं-'मेरे प्यार को बदनाम किया'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed