फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidya Balan's 'Begum Jaan' Second Day Collection

दूसरे दिन भी सुस्त रही 'बेगम जान', कमाई 10 करोड़ से भी कम

Sun, 16 Apr 2017 02:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 16 Apr 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
Vidya Balan's 'Begum Jaan' Second Day Collection
'बेगम जान' फिल्म
पहले दिन की फीकी शुरुआत के बाद विद्या बालन की 'बेगम जान' अपने दूसरे दिन भी कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म से उम्मीद थी कि 3 दिन के लंबे वीकेंड का उसे फायदा मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 'बेगम जान' ने अपने दूसरे दिन केवल 4.53 करोड़ की कमाई की। हालांकि ये कमाई उसकी पहले दिन की कमाई से ज्यादा है लेकिन उम्मीदों के मुताबिक नहीं है।
विज्ञापन


शुक्रवार को फिल्म ने 3.94 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन की कमाई के बाद 'बेगम जान' का टोटल कलेक्शन 8.47 करोड़ हो गया है। कहा जा रहा है कि शायद फिल्म रविवार को सबसे अच्छा बिजनेस करे। अगर फिल्म रविवार को भी ऐसे ही धीमी रहती है तो सोमवार से तो उम्मीद ही नहीं चाहिए। हॉलीवुड फिल्म  'फेट एंड दी फ्यूरियस' के भी उसी दिन रिलीज होने से फिल्म को काफी नुकसान हुआ है। जहां 'बेगम जान' को मुश्किल से दर्शक नसीब हुए वहीं इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Film Review: अपने दृश्य और संवादों से चौंका देगी 'बेगम जान'
विज्ञापन
विज्ञापन


'बेगम जान' के पास केवल यही हफ्ता है कमाई करने का क्योंकि अगले शुक्रवार सोनाक्षी सिन्हा की 'नूर' और रवीना टंडन की 'मातृ' रिलीज हो रही है। इन दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है और उम्मीद है ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

ये भी पढ़ें- इन 10 वजहों से देखनी चाहिए विद्या बालन की 'बेगम जान'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed