फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidya Balan will seen in former Prime Minister Indira Gandhi Biopic

रितेश बत्रा करेंगे विद्या की वेब सीरीज का निर्देशन, पति नहीं दोस्त लगा रहे पैसा

Sun, 04 Nov 2018 09:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
Vidya Balan will seen in former Prime Minister Indira Gandhi Biopic
vidya balan - फोटो : file photo
विद्या बालन भले ही एनटीआर की बायोपिक के बाद निर्माता आर.बल्कि की मंगलयान मिशन वाली फिल्म की तैयारी में हों परंतु वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर वेब सीरीज के प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं। पहले वह इंदिरा के जीवन पर फिल्म बनाना चाहती थीं परंतु बाद में इरादा बदल दिया। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि विद्या की इस वेब सीरीज को उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूस नहीं कर रहे हैं बल्कि उनके दोस्त रॉनी स्क्रूवाला इसमें धन लगा रहे हैं। सीरीज को लेखकों की एक टीम ने लिखा है और इसकी शूटिंग अगले साल होगी। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वेबसीरीज के निर्देशन के लिए द लंचबॉक्स के निर्देशक रितेश बत्रा से बात चल रही है। बत्रा ने हाल में नेटफ्लिक्स ओरीजनल फिल्म अवर सोल्स एट नाइट डायरेक्ट की और उनकी फिल्म फोटोग्राफ (नसीरूद्दीन शाह, सान्या मल्होत्रा) में अमेजन स्टूडिया ने धन लगाया है। यह अगले साल रिलीज होगी। बत्रा की इंदिरा की वेबसीरीज के लिए विद्या बालन और रॉनी स्क्रूवाला से बात चल रही है। सूत्र बताते हैं कि रॉनी ने बत्रा के सामने इतनी आकर्षक रकम का प्रस्ताव रखा है कि वह इसे इंकार नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed