बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर ने पिछले साल फरवरी में शादी की थी। पारंपरिक तरीके से दोनों शादी के बंधन में बंधे। वहीं, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर पेरेंट्स बनने वाले हैं। विक्रांत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की। विक्रांत ने पोस्ट में पत्नी संग अपनी एक शादी की फोटो शेयर की है।
Vikrant Massey: विक्रांत की पत्नी शीतल ठाकुर हैं प्रेग्नेंट, एक्टर ने मजेदार पोस्ट शेयर कर सुनाई गुड न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रांत ने पोस्ट में पत्नी संग अपनी एक शादी की फोटो शेयर की है। उसके साथ एक फोटो अटैच है, जिसमें तीन सेफ्टी पिन हैं, दो बड़ी और एक छोटी। एक बड़ी सेफ्टी पिन के अंदर छोटी सेफ्टी पिन दिखाई गई है। जिसके जरिए ये बताया जा रहा है, कि शीतल प्रेग्नेंट है।
View this post on Instagram
फोटो शेयर करते हुए विक्रांत ने कैप्शन में लिखा है कि हम पेरेंट्स बनने वाले हैं और बेबी 2024 में आ रहा है। साथ ही विक्रांत ने लिखा कि हमारी नई जर्नी शुरू हो गई है। विक्रांत की इस खुशखबरी के बाद से फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।गौहर खान, हुमा कुरैशी, मौनी रॉय जैसे स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि, दोनों की मुलाकात आल्ट बालाजी के वेब शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के सेट पर हुई थी। विक्रांत मैसी ने शादी के बाद अपनी पत्नी और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में शायद ही कभी बात की हो। उन्होंने एक इंटरव्यू में शीतल की तारीफ करते हुए कहा था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी रही है।
यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने से प्रियंका चोपड़ा गदगद, पोस्ट कर दिया अपना समर्थन