{"_id":"613b461b8ebc3e5009001e0c","slug":"viral-video-sara-ali-khaviral-video-sara-ali-khan-goes-jet-skiing-with-her-girl-gang-in-maldivesn-goes-jet-skiing-with-her-girl-gang-in-maldives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: समंदर में दोस्तों के साथ जेट स्कीइंग करती दिखीं सारा आली खान, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: समंदर में दोस्तों के साथ जेट स्कीइंग करती दिखीं सारा आली खान, वीडियो हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 10 Sep 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सारा अली खान इन दिनों अपने दोस्तों के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। छुट्टियों के बीच में वह अपने दोस्तों के साथ खींची गईं तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूलतीं हैं। इससे पहले सारा ने अपनी बेस्टफ्रेंड के साथ तस्वीर को शेयर किया था। मालदीव में सारा अपनी दोस्त का जन्मदिन मना रही थीं। लेकिन सारा की एक और नई वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सारा और उनकी दोस्त बीच समंदर में जेट स्की करती दिख रही हैं। सारा ने जिस तरह से जेट स्की किया, उसमें वो काफी अनुभवी दिख पड़ रही हैं। इन छुट्टियों के दौरान सारा का लुक लोगों को बेहद भा रहा है। वह अपने लुक में न सिर्फ स्टाइलिश बल्कि ग्लैमरस भी नजर आ रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम पर सारा को 3.46 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। उनकी शेयर की गई इस वीडियो में अब तक 8 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। सारा ने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है. उसमें उन्होंने लिखा है कि 'हम निकले हमारी जेट स्की पर, खारा समुंदर हां..द सैल्टी सी, हम तीनों का ऐडवेंचर टाइम। तेज हवाओं में बाल उड़ रहे हैं लेकिन खुद को फ्री महसूस कर रही हूं। हम हंस रहे हैं, गा रहे हैं। यह जिंदगी जीने और प्यार के लिए ये जरूरी है। मेरी फ्रेंड्स ने इसे और आसान कर दिया है। इनके साथ मौज मस्ती की 100 प्रतिशत गारंटी है।'
दिशा पाटनी, माधुरी दीक्षित, सारा अली खान
- फोटो : Twitter
सारा जल्द ही आनंद एल. रॉय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और साउथ इंडियन एक्टर धनुष भी नजर आएंगे। कम वक्त में सारा अली खान ने बॉलीवुड में काफी नाम कमा लिया है। सारा अभी तक बॉलीवुड की चार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इनमें उनकी पहली फिल्म केदारनाथ थी। इसके बाद वो सिंबा, लव आजकल, कुली नंबर 1 में एक्टिंग कर चुकी हैं। अब देखना है कि उनकी आने वाली फिल्म अतरंगी रे कितनी हिट साबित होती है?
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram
इससे पहले सारा एक्ट्रेस राधिका मदान के साथ लद्दाख ट्रिप पर भी गई थीं। जहां की खूबसूरत तस्वीरों को दोनों ही एक्ट्रेस ने अपने सेशल मीडिया पेज पर शेयर किया था।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म कुली नंबर 1 का पोस्टर और वरुण धवन, सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं.1' में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।