फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virat kohli share adorable photo with wife anushka sharma calling her rock fans are showering love

Virushka: विराट कोहली ने अनुष्का के साथ साझा की प्यारी तस्वीर, देख कर आपका भी पिघल जाएगा दिल

Sun, 21 Nov 2021 05:22 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 21 Nov 2021 05:22 PM IST
सार

नों साथ में इतने प्यारे लग रहे हैं कि उनकी तस्वीर पर दिल खोल कर फैंस हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Virat kohli share adorable photo with wife anushka sharma calling her rock fans are showering love
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इंडस्ट्री के सबसे क्यूटेस्ट और पॉवर कपल माने जाते हैं। दोनों की प्रेम कहानी से लेकर शादी सबकुछ हर किसी को परियों की कहानी जैसी लगती है। फैंस को उनकी केमेस्ट्री  भी खूब पसंद आती हैं। वहीं विराट और अनुष्का अपनी ऐसी ऐसी तस्वीरें भी साझा करते हैं कि हर कोई उन पर दिल हार जाता है।

विज्ञापन


विराट की तस्वीर पर फैंस लुटा रहे प्यार

अब हाल ही में विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों सफेद टी शर्ट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ विराट ने अनुष्का को रॉक यानि अपनी मजबूती बताया है। दोनों साथ में इतने प्यारे लग रहे हैं कि उनकी तस्वीर पर दिल खोल कर फैंस हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। इस तस्वीर में जहां विराट सीधा सा पोज दे रहे हैं तो वहीं अनुष्का मस्ती के अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीर को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विज्ञापन
विज्ञापन

Virat kohli share adorable photo with wife anushka sharma calling her rock fans are showering love
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में एक- दूसरे के साथ शादी रचाई थी। यह कपल इसी साल की शुरुआत में एक बेटी के माता-पिता भी बन चुका है। दोनों ने ही अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। वहीं, बेटी के जन्म के बाद से ही अभिनेत्री फिल्मों से दूर परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

Virat kohli share adorable photo with wife anushka sharma calling her rock fans are showering love
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बाते करें तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर भी ओटीटी पर अपनी शुरुआत की है। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले 'बुलबुल' और 'पाताल-लोक' रिलीज हुई थी। बहुत जल्द वह किसी बड़ी फिल्म की घोषणा कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed