फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी होते ही मिले विराट-अनुष्का के सुर, दिल्ली और मुंबई में होगा रिसेप्शन

Tue, 12 Dec 2017 08:10 AM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
amarujala.com-presented by: किरण सिंह Updated Tue, 12 Dec 2017 08:10 AM IST
विज्ञापन
virat kohli ties the knot with anushka sharma

साल की सबसे बड़ी शादी सम्पन्न हो  गई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली की खूबसूरत वादियों में सात फेरे लिये हैं। साथ ही पूरी जिंदगी एक दूसरे के साथ प्यार की डोर से बंधे रहने का वादा भी किया है। खबर बड़ी है, तो उसे बताने का तरीका भी खास होना चाहिये। इस न्यूलीवेड कपल ने इस तरह ये खुशखबरी दुनिया को दी है।

virat kohli ties the knot with anushka sharma

विराट कोहली ने कई मौकों पर अनुष्का शर्मा के लिए अपने जज्बातों का इजहार किया है। लेकिन अनुष्का ने हमेशा इस मामले में चुप्पी साधी है। दिलचस्प बात ये है कि शादी होते ही वो भी पतिदेव के सुर में सुर मिलाने लगी हैं। विराट के ट्वीट करते ही उन्होंने भी उन्हीं अल्फाजों में पूरी दुनिया से ये गुड न्यूज शेयर की है-
 


virat kohli ties the knot with anushka sharma
- फोटो : TWITTER

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत लौटते ही दावत देने वाले हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली में रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। वहीं 26 दिसंबर को मुंबई में क्रिकेट और फिल्म जगत के दोस्तों के लिए दावत का बंदोबस्त किया गया है। गौरतलब है कि 27 दिसंबर को विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना हो जाएंगे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli ties the knot with anushka sharma
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter
इन दोनों की शादी की अटकलें उस वक्त तेज हुई थीं जब विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच से छुटटी मांगी थी। बीसीसीआई को दिये अपने लीव एप्लिकेशन में उन्होंने इसका कारण 'पर्सनल' लिखा था। हालांकि, तब अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने उन खबरों को अफवाह बताया था। यह भी कहा था कि जब वह शादी करेंगी तो उसकी जानकारी पहले ही दे देंगी। हालांकि पूरे परिवार के इटली रवाना होते ही शादी की खबरें दोबारा तेज हो गईं। इस बीच खबर ये भी आई कि दोनों ने शनिवार यानी 9 दिसंबर को ही शादी कर ली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed