फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई में नए घर में शिफ्ट होंगे विराट-अनुष्का, शादी के बाद इनकी कमाई 600 करोड़ रुपये के पार

Tue, 12 Dec 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला डिजिटल
अमर उजाला डिजिटल Updated Tue, 12 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli And Anushka   Sharma To Shift In New Residence In Worli At Mumbai
Virat Anushka

शादी के बाद अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब मुंबई के वर्ली में अपने नए घर में शिफ्ट होंगे। 'विरुष्का' की ओर से जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। हालांकि इटली से लैंड करने के बाद सबसे पहले यह जोड़ी विराट कोहली के दिल्ली वाले घर जाएगी जहां रस्में निभाई जाएंगी। यहां 21 दिसंबर को एक रिसेप्शन पार्टी भी रखी जाएगी। इसके बाद मुंबई में 26 दिसंबर को शादी होगी। 

Virat Kohli And Anushka   Sharma To Shift In New Residence In Worli At Mumbai
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter

क्रिकेट और फिल्मों के अलावा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कई बिजनेस में भी इन्वेस्ट किया है। वेबसाइट 'फिनऐप' के अनुसार शादी के बाद इन दोनों की कमाई और संपत्ति मिलकर 600 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। वेबसाइट ने दोनों सेलिब्रिटीज की इनकम का ब्रेकअप भी पेश किया है।

Virat Kohli And Anushka   Sharma To Shift In New Residence In Worli At Mumbai
virat anushka wedding - फोटो : twitter

अब इसमें बात करें विराट की सालाना कुल आय करीब 390 करोड़ रुपये है। एक वनडे मैच के विराट 6 लाख रुपये है, वहीं टेस्ट मैच की उनकी फीस 15 लाख रुपये है। बताया जा रहा है कि उनके दो सीजन की इनकम करीब 14 करोड़ रुपये है। 

वहीं, उनकी विज्ञापनों से होने वाली कमाई और प्रॉपर्टी की कीमत जोड़कर कुल 42 करोड़ रुपए होते हैं। उनका करीब 18 करोड़ का पर्सनल निवेश भी है। विराट के पास 6 लग्जरी कारें हैं जिनकी कुल कीमत करीब 9 करोड़ रुपए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli And Anushka   Sharma To Shift In New Residence In Worli At Mumbai
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter

वहीं आप बात करें विराट की होने वाली पत्नी की यानि अनुष्का शर्मा की तो अनुष्का ने 2008 में शाहरुख की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अनुष्का का अपने भाई के साथ 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' नाम का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। बताया जाता है कि अनुष्का अपनी एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ की फीस लेती हैं। 

साथ ही वो विज्ञापनों से भी करीब 4 करोड़ रुपए कमाती हैं। अनुष्का का पर्सनल निवेश कुल 36 करोड़ सलाना है। उनके पास चार लग्जरी कारें हैं जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। हाल ही में उन्होंने अपनी क्लोदिंग लाइन 'नुश' भी लॉन्च किया है। वेबसाइट के अनुसार उनकी संपत्ति 220 करोड़ रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed