फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Agnihotri praises aditya dhar ranveer singh Dhurandhar team Forget the naysayers

'विरोधियों को भूल जाओ...', विवेक अग्निहोत्री ने 'धुरंधर' की टीम को दी खास सलाह

Tue, 09 Dec 2025 01:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 09 Dec 2025 01:11 PM IST
सार

Vivek Agnihotri Dhurandhar: फिल्म डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने आदित्य धर और रणवीर सिंह की नई फिल्म 'धुरंधर' को सपोर्ट किया है। विवेक ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म को लेकर एक खास बात लिखी है।

 

विज्ञापन
Vivek Agnihotri praises aditya dhar ranveer singh Dhurandhar team Forget the naysayers
रणवीर सिंह और विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने फिल्म की स्टार कास्ट को खास सलाह भी दी।
विज्ञापन

विवेक का पोस्ट
विवेक ने एक्स पर लिखा कि इस तरह की फिल्म (धुरंधर) को बनाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए, क्योंकि ये बॉलीवुड के पुराने ढर्रे को चुनौती देती है। उन्होंने लिखा, 'वाह आदित्य और रणवीर, कमाल कर दिया तुमने। आलोचकों को भूल जाओ, बस अपना जश्न मनाओ। ऐसी फिल्में बनाना बहुत मुश्किल होता है, जो सिस्टम के खिलाफ जाएं। मैं जल्दी ही यह फिल्म देखूंगा। हमेशा शानदार।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'धुरंधर' के बारे में
'धुरंधर' में पुराने जमाने की फील के साथ जबरदस्त एक्शन, दमदार कहानी और शानदार संगीत है। रणवीर सिंह का ये अब तक का सबसे पावरफुल रोल माना जा रहा है। फिल्म में जासूसी, अंडरवर्ल्ड की सियासत और इमोशनल ड्रामा का शानदार मिश्रण है। रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप के साथ शेयर की शानदार सेल्फी, सेलेब्स ने दिया मजेदार रिएक्शन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed