फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Wheelchair cricketer Bhima Khunti Calls Ranveer Singh A Real Star Shares Emotional Video

रणवीर सिंह और सलमान खान से मिले भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी, एक्टर की तारीफ में लिखा- रियल स्टार

Sat, 11 Apr 2026 09:51 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 11 Apr 2026 09:51 AM IST
सार

Bhima Kunti: भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी ने बॉलीवुड स्टार्स सलमान खान और रणवीर सिंह से मुलाकात की। अब उनकी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Wheelchair cricketer Bhima Khunti Calls Ranveer Singh A Real Star Shares Emotional Video
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह ‘धुरंधर 2’ के लिए काफी सुर्खियों में हैं। वहीं सलमान खान भी अपने आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' के लिए चर्चाओं में हैं। इस बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी से मुलाकात की है। 

विज्ञापन


सलमान खान ने की मुलाकात
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। साथ ही सलमान क्रिकेटर को ऑटोग्राफ भी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhima Khunti (@bhima_khunti_official)

अच्छा इंसान होना आपको असली स्टार बनाता है
दरअसल, भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी ने बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की सादगी और गर्मजोशी की जमकर तारीफ की है। एक्टर से मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा कि यह पल वह ‘कभी नहीं भूलेंगे।’

भीमा खूंटी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘सुपरस्टार होना एक बात है, लेकिन एक अच्छा इंसान होना ही आपको असली स्टार बनाता है।’ उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने भी इसे खूब पसंद किया।

उन्होंने अपनी पोस्ट में रणवीर सिंह को ‘सिंपल’ और ‘सम्मानजनक’ बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की है, लेकिन यह अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhima Khunti (@bhima_khunti_official)

अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे रणवीर-सलमान
बता देंं कि यह मुलाकात अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन के दौरान हुई, जो जामनगर, गुजरात में आयोजित किया गया था। इस खास मौके पर कई बड़े सितारे मौजूद थे, जिनमें जान्हवी कपूर और वीर पहाड़िया भी शामिल थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


साथ ही सेलिब्रेशन के तौर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह के साथ जान्हवी कपूर और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान जैसे सेलेब्स भी नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed