सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Abhishek Bachchan revealed Akshay Kumar Work Time old video Viral amid Deepika Padukone 8 Hour Shift Row

8 घंटे होते ही बीच शॉट मेकअप निकाल पैकअप कर लेते हैं अक्षय, अभिषेक बच्चन का खुलासा, नेटिजन्स को याद आईं दीपिका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 12 Oct 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार

8 Hour Shift Timing Controversy: दीपिका पादुकोण के फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर होने के बाद उनके आठ घंटे की शिफ्ट टाइमिंग पर इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई। हाल ही में अभिनेत्री ने इस पर चुप्पी तोड़ी। इस बीच अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें जिक्र है कि वे आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं करते।

When Abhishek Bachchan revealed Akshay Kumar Work Time old video Viral amid Deepika Padukone 8 Hour Shift Row
अक्षय कुमार-दीपिका पादुकोण-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आठ घंटे शिफ्ट टाइमिंग की डिमांड को लेकर इंडस्ट्री में छिड़ी बहस के बीच हाल ही में अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें अभिषेक बच्चन ने खिलाड़ी कुमार को लेकर खुलासा किया है कि वे आठ घंटे से फालतू काम नहीं करते। आठ घंटे होते ही बीच शॉट में मेकअप निकालकर पैकअप कर लेते हैं। इस पर नेटिजन्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Trending Videos

'सेट पर कदम रखते ही मीटर हो जाता है चालू'
दीपिका पादुकोण की आठ घंटे शिफ्ट टाइमिंग कंट्रोवर्सी के बीच अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो सामने आया है। यह 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के शो का है, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख भी हैं। सितारे 'हाउसफुल' के प्रमोशन के दौरान पहुंचे थे। इसमें अभिषेक बच्चन ने अक्षय कुमार के वर्क रुटीन पर खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'पैक-अप होते ही सबसे ज्यादा एक्साइटेड अक्षय कुमार होते हैं। वे आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं करते। सुबह सात बजे सेट पर आ जाते हैं तुरंत मीटर चालू। घंटे पूरे होते ही बीच शॉट में कपड़े उतारकर, मेकअप निकाल लेते हैं और पैकअप'। एक्टर के इस बयान के बाद वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। वीडियो में अक्षय मुस्कुराते दिख रहे हैं। साथ ही रितेश देशमुख भी अभिषेक बच्चन की बात को सही ठहराते दिखे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर नेटिजन्स रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स दीपिका पादुकोण की डिमांड को सही ठहरा रहे हैं। वहीं, अक्षय कुमार के फैंस उनके अनुशासन की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद आठ घंटे काम करने की डिमांड की है, जबकि अक्षय कुमार शुरू से इसी रूटीन में काम करते आ रहे हैं। दोनों की तुलना नहीं की जा सकती है'। कुछ यूजर लिख रहे हैं, 'अक्षय कुमार जिन फिल्मों में काम करते हैं, उनमें से कुछ वो खुद ही प्रोड्यूस भी करते हैं। उनका मुकाबला नहीं'। वहीं, दीपिका के पक्ष में बोलने वाले नेटिजन्स इंडस्ट्री के डबल स्टैंडर्ड पर सवाल कर रहे हैं।

When Abhishek Bachchan revealed Akshay Kumar Work Time old video Viral amid Deepika Padukone 8 Hour Shift Row
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone

शिफ्ट टाइमिंग बहस पर दीपिका ने क्या कहा?
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने  CNN-TV18 के साथ बातचीत में उनके आठ घंटे काम करने की मांग के बाद शुरू हुई कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने मेल एक्टर्स का उदाहरण दिया। अभिनेत्री ने कहा, 'एक औरत होने के नाते अगर ये दबाव डालने जैसा लगता है, तो ऐसा ही सही। लेकिन ये कोई सीक्रेट नहीं है कि इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार, मेल सुपरस्टार, वर्षों से आठ घंटे काम कर रहे हैं और इसकी कभी हेडलाइन नहीं बनी हैं। मैं अभी किसी का नाम नहीं लेना चाहती और इसे इतना बड़ा नहीं बनाना चाहती। लेकिन ये बात आम है। पब्लिकली कई मेल एक्टर्स के बारे में पता है, जो वर्षों से आठ घंटे काम कर रहे हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed