फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Akshay Kumar Daughter Was Harassed Online A Man Asked For Obscene Photos

अक्षय की बेटी से अश्लील फोटो मांगने वाला हुआ गिरफ्तार, महाराष्ट्र साइबर विभाग ने दी जानकारी; 2025 की है घटना

Sat, 25 Apr 2026 11:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 25 Apr 2026 11:30 AM IST
सार

Akshay Kumar: महाराष्ट्र साइबर विभाग के ADG यशस्वी यादव ने हाल ही में हुए एक कार्यक्रम अक्षय कुमार से जुड़ा किस्सा सुनाया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
When Akshay Kumar Daughter Was Harassed Online A Man Asked For Obscene Photos
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑनलाइन फ्रॉड या ऑनलाइन हैरेसमेंट होना आज के समय में कोई बड़ी बात नहीं है। आम आदमी से लेकर सेलेब्स भी इसके शिकार हो जाते हैं। बीते साल सुपरस्टार अक्षय कुमार की बेटी नितारा को भी एक अनजान शख्स की ओर से गंदे मैसेज आए थे। अब महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन

ऑनलाइन गेमिंग के दौरान हुई घटना 
महाराष्ट्र साइबर विभाग ने मुंबई के आर.डी.नेशनल कॉलेज में एक खास साइबर अवेयरनेस सेशन आयोजित किया। इवेंट के दौरान महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) यशस्वी यादव ने बताया कि अक्षय कुमार ने खुद इस घटना के बारे में शेयर किया था। 

विज्ञापन

दरअसल, अक्टूबर 2025 में अक्षय कुमार ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि उनकी बेटी एक ऑनलाइन गेम खेल रही थी, जहां एक अनजान व्यक्ति उससे बहुत विनम्र तरीके से बात कर रहा था। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लग रहा था। वो इसे शुरुआत में नॉर्मल मैसज कर रहा था, जैसे - ‘आप अच्छा खेल रही हैं’ या ‘बहुत बढ़िया खेला’। लेकिन अचानक उसने पर्सनल सवाल पूछने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नितारा से मांगे अश्लील फोटो 
अक्षय ने बताया कि जब उस शख्स को पता चला कि वो किसी लड़की से बात कर रहा है, तो उसने बेहद गलत मांग कर दी और अश्लील फोटो मांगने लगा। यह सुनकर उनकी बेटी ने तुरंत गेम बंद कर दिया और अपनी मां (ट्विंकल खन्ना) को जाकर सब कुछ बताया।

अक्षय कुमार ने कहा कि यही वो पल था जिसने उन्हें समझाया कि साइबर क्राइम कैसे धीरे-धीरे शुरू होता है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार बच्चे ऐसी बातों में फंस जाते हैं, जिससे ब्लैकमेलिंग और गंभीर हालात तक बन सकते हैं।

When Akshay Kumar Daughter Was Harassed Online A Man Asked For Obscene Photos
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
पाइपलाइन में हैं अक्षय की ये बड़ी फिल्में 
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की 'भूत बंगला' इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

वहीं अक्षय की आगामी फिल्मों में प्रियदर्शन के ही साथ 'हैवान' और अहमद खान की 'वेलकम टू द जंगल' शामिल हैं। ‘हैवान’ में उनके साथ लगभग 18 साल बाद सैफ अली खान नजर आएंगे। जबकि ‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed