फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Baba Ramdev lifted Dhurandhar actor Ranveer Singh  onto his shoulders and salman Khan Praised him

जब रणवीर सिंह को कंधे पर उठाकर बाबा राम देव ने बना दिया था चकरघिन्नी; 'धुरंधर' एक्टर ने कहा था, 'मर जाऊंगा'

Mon, 22 Dec 2025 09:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 22 Dec 2025 09:43 PM IST
सार

Baba Ramdev-Ranveer Singh Video: अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' को लेकर तारीफें बटोर रहे हैं। इस बीच बाबा रामदेव भी इस फिल्म का जिक्र करते हुए रणवीर सिंह के साथ का एक पुराना किस्सा साझा करते दिखे हैं। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने रणवीर को कंधे पर उठा लिया था। क्या था मामला? जानिए

विज्ञापन
When Baba Ramdev lifted Dhurandhar actor Ranveer Singh  onto his shoulders and salman Khan Praised him
रणवीर सिंह-बाबा रामदेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर छाई हुई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई एक्शन फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। रिलीज के 18 दिन बाद भी इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है। इस बीच बाबा रामदेव ने भी रणवीर सिंह की इस फिल्म का जिक्र किया है। साथ ही वह किस्सा भी सुनाया, जब एक इवेंट में उन्होंने रणवीर को कंधे पर उठाकर गोल-गोल घुमा दिया था।

विज्ञापन

When Baba Ramdev lifted Dhurandhar actor Ranveer Singh  onto his shoulders and salman Khan Praised him
रणवीर सिंह-बाबा रामदेव - फोटो : सोशल मीडिया

बाबा रामदेव ने रणवीर को कंधे पर उठाकर बनाया चकरघिन्नी
बाबा रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे कहते दिख रहे हैं, 'आजकल एक फिल्म आई है 'धुरंधर'। मेरे को किसी ने बताया कि बाबा जी आपने जिसको उठाया था, रणवीर...उसकी फिल्म हिट हो गई। मैंने कहा, 'मैंने तो उसे रियली में उठाया था। उस टाइम वह 'बाजीराव मस्तानी' बनाकर आया था। मेरे से कह रहा था, 'बाबा आ जाओ, बाबा आ जाओ'। मेरी तरफ गुर्रा रहा था। मैंने हा, 'हम दुबले पतले जरूर हैं। लेकिन तेरे को उठाक जब फेकेंगे...। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान ने बाबा को फोन कर कही थी ये बात
बाबा रामदेव आगे कहते हैं, 'उसको उठाकर सात बार ऐसे घुमाया तो फिर बोला, 'बाबा, बाबा...मर जाऊंगा। नीचे टेक दो। फिर हाथ जोड़कर बैठ गया'। बाबा रामदेव ने हंसते हुए कहा, 'यह अचानक दुर्घटना हो गई थी उसके साथ। मेरे पास फिर सलमान खान का फोन आया, कहा- 'बिल्कुल ठीक किया बाबा। यह हम सबको जब देखो तब ताल ठोकता रहता है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Swami Ramdev (@swaamiramdev)


विज्ञापन

कब का है पुराना वीडियो?
बाबा रामदेव ने रणवीर को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान कंधे पर उठाया था। इस इवेंट में बाबा रामदेव ने रणवीर को स्टेज पर बुलाया था। तब एक्टर ने बाबा रामदेव से डांस करने को कहा था। इस पर रामदेव ने इनकार कर दिया था कि उन्हें नहीं आता डांस। इसके बाद 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'मल्हारी' पर दोनों योग करने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed