सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Rishi Kapoor Refused To Work With David Dhawan And Said Yeh Kisko Le Aaye

‘ये किसको ले आए…’, जब डेविड धवन के साथ काम करने से ऋषि कपूर ने किया था मना; डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 25 May 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

David Dhawan on Rishi Kapoor: हाल ही में डायरेक्टर डेविड धवन ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जब ऋषि कपूर ने शुरुआत में उनकी फिल्म करने से मना कर दिया था क्योंकि वह उस समय नए डायरेक्टर थे। जानिए क्या है पूरा मामला।

When Rishi Kapoor Refused To Work With David Dhawan And Said Yeh Kisko Le Aaye
डेविड धवन और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अपने बेबाक अंदाज और साफ बोलने के लिए जाने जाते थे। वह कई बार मीडिया, अपने बेटे रणबीर कपूर और फिल्ममेकर्स को भी खुलकर अपनी बात कह देते थे। हाल ही में डेविड धवन ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद कर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। 

'बोल राधा बोल' का सुनाया किस्सा
डेविड धवन ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एडिटर के रूप में की थी और धीरे-धीरे डायरेक्शन में आए। जब प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन ने उन्हें फिल्म ‘बोल राधा बोल’ डायरेक्ट करने का ऑफर दिया, तो डेविड तुरंत मान गए। लेकिन ऋषि कपूर को मनाना थोड़ा मुश्किल था। उन्हें स्क्रिप्ट तो पसंद आई, लेकिन वह एक नए डायरेक्टर के साथ काम करने को लेकर थोड़ा झिझक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

When Rishi Kapoor Refused To Work With David Dhawan And Said Yeh Kisko Le Aaye
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मैं इसके साथ काम नहीं करूंगा
डेविड ने बताया कि ऋषि कपूर ने कहा था, ‘ये किसको ले आए, मैं इसके साथ काम नहीं करूंगा।’ लेकिन प्रोड्यूसर ने साफ कर दिया कि फिल्म वही डायरेक्ट करेंगे, चाहे ऋषि कपूर करें या नहीं। आखिरकार ऋषि कपूर मान गए और फिल्म पर काम शुरू हुआ।

When Rishi Kapoor Refused To Work With David Dhawan And Said Yeh Kisko Le Aaye
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों ने दी हैं कई हिट फिल्में
शुरुआत भले ही थोड़ी कठिन रही, लेकिन बाद में ऋषि कपूर और डेविड धवन के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग बन गई। डेविड ने यह भी बताया कि ऋषि कपूर का स्वभाव ऐसा था कि वह लोगों को मजाक में छेड़ते रहते थे, यहां तक कि अपने बेटे को भी नहीं छोड़ते थे।

ये भी पढ़ें- 25 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे, दोनों बेटे हुए शादी में शामिल; देखें तस्वीरें

बाद में दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं, जैसे ‘चश्मे बद्दूर’, ‘ये है जलवा’, ‘याराना’ और ‘ईना मीना डीका’। यह जोड़ी बॉलीवुड में एक सफल और यादगार पार्टनरशिप के रूप में जानी जाती है।

विज्ञापन

When Rishi Kapoor Refused To Work With David Dhawan And Said Yeh Kisko Le Aaye
है जवानी तो इश्क होना है नई रिलीज डेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn
'है जवानी तो इश्क होना है' के बारे में 
डेविड धवन की अगली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। इसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed