क्या ‘धुरंधर 2’ बन पाएगी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म? साउथ की इस फिल्म का तोड़ना होगा रिकॉर्ड
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने से केवल 200 करोड़ रुपये पीछे है। जानिए क्या ये फिल्म तोड़ पाएगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
विस्तार
आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है और रिलीज के 20 दिन बाद भी इसका जलवा कायम है। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। और अब सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की ओर आगे बढ़ रही है, जो है भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का।
इस फिल्म का तोड़ना होगा रिकॉर्ड
बता दें कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ इंडिया में अबतक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने भारत में कुल 1,234.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं ‘धुरंधर 2’ अब इसका रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश में है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 20वें दिन करीब 10.10 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि वीकडेज में कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है।
सेल्कनिक के मुताबिक अब तक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 1,033.37 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि इंडिया ग्रॉस करीब 1,237.21 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,641.21 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो चुका है।
इतिहास रचने से 200 करोड़ दूर 'धुरंधर 2'
आसान शब्दों में ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 1,033.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ‘पुष्पा 2: द रूल’ का कलेक्शन 1,234.10 करोड़ रुपये का है। इसका मतलब भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए ‘धुरंधर 2’ को करीब 200 करोड़ और ‘धुरंधर 2’ को कमाने हैं।
खास बात यह है कि बीते दिनों ‘धुरंधर 2’ ने ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है और अब यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
हालांकि, नंबर वन बनने के लिए फिल्म को अभी ‘पुष्पा 2: द रूल’ का रिकॉर्ड तोड़ना होगा। फिलहाल, यह फिल्म उस मुकाम से करीब 200 करोड़ रुपये दूर है।