{"_id":"69d61e69d5bee0d3070dde36","slug":"dhurandhar-director-aditya-dhar-expressed-gratitude-for-casting-director-mukesh-chhabra-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुकेश छाबड़ा की तारीफ में आदित्य धर ने साझा की पोस्ट, लिखा- 'उन्होंने कास्टिंग को मिशन की तरह...'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
मुकेश छाबड़ा की तारीफ में आदित्य धर ने साझा की पोस्ट, लिखा- 'उन्होंने कास्टिंग को मिशन की तरह...'
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Aditya Dhar On Mukesh Chhabra: 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। इसके साथ ही आदित्य ने मुकेश के साथ काम करने के अनुभव पर भी काफी कुछ कहा।
मुकेश छाबड़ा, आदित्य धर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर 2' को फैंस बेहद प्यार दे रहे हैं। साथ ही फिल्म में दिखाए गए किरदारों की कास्टिंग को भी काफी सराहना मिल रही है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
आदित्य बोले- मुकेश फिल्म के लिए खास
बुधवार को आदित्य ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर लिखा, 'मुकेश छाबड़ा को मैं सलाम करता हूं। वह ऐसे इंसान हैं जिन्होंने 'धुरंधर' को मुझसे भी बहुत पहले ही देख लिया था। कुछ लोग फिल्म में आते हैं और अपना काम करते हैं और कुछ लोग चुपचाप फिल्म को नया रूप दे देते हैं। मुकेश उनमें से एक थे। उन्हें पहले दिन से ही धुरंधर की कहानी और इसके सफल होने पर मुझसे ज्यादा भरोसा था। जहां मैं सतर्क रहने की सोचता था वहीं वो बिल्कुल निडर होकर सोचते थे। उन्होंने मुझे बड़े पैमाने पर सोचने के लिए प्रेरित किया। न केवल आंकड़ों में, बल्कि गहराई में, बारीकियों में और सच्चाई में।'
Trending Videos

मुकेश के लिए मिशन की तरह थी 'धुरंधर' की कास्टिंग
आदित्य ने आगे फिल्म की कास्टिंग के दिनों को याद करते हुए लिखा, 'मैंने मुकेश से बस एक ही बात कही थी कि मुझे बेहतरीन एक्टर्स चाहिए। चाहे नए हों या पुराने, बड़े हों या छोटे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म को एक मिशन की तरह देखा। हम दोनों ने इस पर बारीकी से काम किया। कई बार बहस और बेहतर कलाकार तलाशने के बाद यह पर काम हुआ। ये बातचीत काम जैसी नहीं लगती थी, बल्कि ऐसा लगता था जैसे हम पूरी ईमानदारी से ईंट-दर-ईंट कुछ बना रहे हों।'

धुरंधर 2 मूवी रिव्यू
- फोटो : X
बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही धुरंधर
'धुरंधर' को रिलीज हुए अब तक 20 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। भले ही वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है पर वीकेंड पर यह फिर से धमाकेदार कमाई कर लेती है। अब तक देशभर में इस फिल्म ने 1,036 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।