सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   yuvraj singh wishes wife Hazel Keech Singh happy birthday share lovely post on this special occasion

युवराज सिंह ने पत्नी हेजल कीच के जन्मदिन पर की जमकर पार्टी, शेयर की तस्वीरें; लिखा- 'मेरा क्राइम पार्टनर...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 02 Mar 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Yuvraj Singh Wife Hazel Keech Birthday: युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की पार्टी की खास तस्वीरें युवराज ने सोशल मीडिया पर शेयर की और पत्नी को जन्मदिन की बधाई भी दी।

yuvraj singh wishes wife Hazel Keech Singh happy birthday share lovely post on this special occasion
युवराज और हेजल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री और युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने हाल ही में अपना 39वां जन्मदिन मनाया। जिसकी खास पार्टी की तस्वीरें युवराज ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इसके साथ ही युवराज ने पत्नी के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है।

Trending Videos

युवराज का पोस्ट
आज युवराज सिंह की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकीं हेजल कीच का जन्मदिन है। युवराज ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि जन्मदिन पार्टी की लग रही हैं। इन तस्वीरों के साथ युवराज ने हेजल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'मेरी पार्टनर इन क्राइम। मेरी खूबसूरत पत्नी और मेरे 2 प्यारे बच्चों की एक बेहतरीन मां को दुनिया भर का प्यार मिले।' 

View this post on Instagram

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

कब हुई थी हेजल और युवराज की शादी
युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी 2016 में हुई थी। खास तौर पर, वे 30 नवंबर 2016 को चंडीगढ़ के पास फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में पारंपरिक सिख रस्म से शादी के बंधन में बंधे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह है, जो 2022 में पैदा हुआ। बेटी का नाम औरा है, जो 2023 में पैदा हुई।

कहां तक पढ़ी-लिखी हैं हेजल?
युवराज की पत्नी हेजल कीच काफी पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई लंदन के रेड ब्रिज इलाके में स्थित बील हाई स्कूल से पूरी की। बचपन से ही उन्हें डांस और एक्टिंग का शौक था, इसलिए उन्होंने इनकी ट्रेनिंग भी ली। वे एक एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकी हैं।

किन फिल्मों में काम कर चुकी हैं हेजल कीच
शादी से पहले हेजल ने बॉलीवुड में कुछ फिल्मों में काम किया था, लेकिन शादी के बाद उन्होंने अभिनय छोड़ दिया। इसके अलावा हेजल 'बिग बॉस' के 7वें सीजन में भी नजर आई थीं। उनका बॉलीवुड करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा, लेकिन वे काफी पॉपुलर रहीं। इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं हेजल-

  • किक (सलमान खान के साथ, आइटम सॉन्ग में)
  • बॉडीगार्ड (सलमान खान वाली फिल्म में सपोर्टिंग रोल)
  • धरम संकट में
  • बांके की क्रेजी बारात
  • हीर एंड हीरो 


यह भी पढ़ें: रश्मिका और विजय ने नए घर में की सत्यनारायण पूजा, दिखी वायरल वीडियो में दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed