{"_id":"644a6f3419e7391889071584","slug":"zarina-wahab-requested-to-pray-for-her-son-suraj-pancholi-before-final-verdict-on-jiah-khan-suicide-case-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zarina Wahab: जिया खान मामले में सुनवाई को लेकर सूरज की मां जरीना को सता रही चिंता, बोलीं- प्रार्थना करें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Zarina Wahab: जिया खान मामले में सुनवाई को लेकर सूरज की मां जरीना को सता रही चिंता, बोलीं- प्रार्थना करें
Thu, 27 Apr 2023 06:18 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Thu, 27 Apr 2023 06:18 PM IST
सार
जिया खान के मामले में 28 अप्रैल को आखिरी फैसला आना है। इसी को लेकर सूरज की मां जरीना वहाब काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन
जरीना वहाब-सूरज पंचोली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जिया खान ने साल 2013 की तीन जून को अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद एक्ट्रेस के घर पर छह पन्नों का सुसाइड नोट भी पाया गया था। उस नोट के मुताबिक एक्ट्रेस को उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली ने आत्महत्या के लिए उकसाया था। वहीं, इन सभी आरोपों के मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई हुई थी। हालांकि उस दौरान फैसला सुरक्षित कर लिया गया था, लेकिन अब इस मामले में 28 अप्रैल को आखिरी फैसला आना है। इसी को लेकर सूरज की मां जरीना वहाब काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन
जरीना ने कहा- मुझे पूरा भरोसा है इंसाफ होगा
जैसा कि 28 अप्रैल को आखिरी फैसला आना है, उससे पहले एक्टर सूरज पंचोली की मां काफी ज्यादा परेशान लग रही हैं। उन्होंने कहा कि हमने फैसले के लिए दस साल तक इंतजार किया है। यह हमारे बेटे के लिए नरक रहा है। इस पूरे समय में हमें विश्वास है कि सर्वशक्तिमान हमारे बेटे के साथ न्याय करेंगे। जरीना ने भावुक होते हुए कहा कि जब मेरा बेटा मुझे देखता है तो मैं उसका दर्द महसूस कर सकती हूं। मैं उसकी आंखों में नहीं देख पा रही हूं। हम एक दूसरे से ज्यादा कुछ नहीं कहते हैं। मैं महसूस कर सकती हूं कि वह किस दौर से गुजर रहा है और मैं बिल्कुल असहाय महसूस करती हूं। मैं उससे कुछ कह नहीं सकती हूं। मैं जानती हूं कि मेरा बेटा बेकसूर है, दस साल लग गए हैं, लेकिन मुझे ऊपर वाले पर पूरा भरोसा है। मुझे लगता है कि यह एक चरण, एक दर्दनाक फेज रहा है, लेकिन ऊपर वाले के घर में डर है, अंधेरा नहीं। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे बेटे को इंसाफ मिलेगा, क्योंकि वह निर्दोष है।
विज्ञापन
Barkha: इंद्रनील-बरखा की राहें जुदा, एक्ट्रेस ने तलाक की पुष्टि करते हुए कहा- यह मेरे जीवन का सबसे कठिन फैसला
विज्ञापन
जरीना ने प्रार्थना करने की गुजारिश की
उन्होंने आगे कहा कि मैं कल अपने बेटे के साथ अदालत में रहूंगी। फैसला कल सुबह 10.30 बजे तक आएगा। कृपया सूरज के लिए प्रार्थना करें। वह एक मजबूत लड़का है। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उसे मालूम है कि इंसाफ मिलेगा। इंशा अल्लाह।
OTT War: जियो सिनेमा का ओटीटी संग्राम में नया दांव, वार्नर और एचबीओ की सीरीज रिलीज के दिन ही दिखाने का समझौता