{"_id":"5c1cd0d6bdec2256e43d205d","slug":"zero-release-people-point-out-katrina-kaif-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जीरो' के रिलीज होते ही कटरीना कैफ के किरदार पर सवाल, रियल जिंदगी से जुड़ा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' के रिलीज होते ही कटरीना कैफ के किरदार पर सवाल, रियल जिंदगी से जुड़ा किस्सा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 21 Dec 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के रिलीज होते ही बऊआ सिंह के किरदार की चौतरफा हो रही है। फिल्म में शाहरुख खान एक बौने बउआ सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। शाहरुख के अलावा फिल्म में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में हैं। कटरीना कैफ नशे की लत से खुद को बाहर निकालने की जद्दोजहद करती दिखेंगी।
2 of 5
कटरीना कैफ
सूत्रों की मानें तो उनका किरदार रियल लाइफ से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। हाल ही में फिल्म का गाना हीर बदनाम रिलीज किया गया। गाने में कटरीना कैफ बबिता कुमारी के किरदार में हैं। सूत्रों की मानें तो गाने में कटरीना कैफ कि पर्सनल लाइफ की उलझनों और उनके नशे की लत से डील करने की दास्तां को फिल्माया गया है।
3 of 5
katrina kaif
रणबीर कपूर के ब्रेकअप के बाद कटरीना एक बुरे दौर से गुजरीं। गाने में कटरीना कैफ के सामने अभय देओल हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस गाने में अभय देओल ने रणबीर कपूर का रोल अदा किया है। बता दें कि कटरीना और रणबीर तकरीबन 5 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। खबरें तो ये भी सामने आ रही थीं कि जल्द ही दोनों कलाकार शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
katrina kaif
इसी बीच अचानक से दोनों के अलग होने की खबर आईं। इस खबर ने सभी को चौंका दिया। इसके बाद कटरीना कैफ की लाइफ में कई सारे बदलाव आए। फिलहाल कटरीना कैफ का पूरा ध्यान इस समय अपने करियर की तरफ है। फिल्म जीरो की बात करें तो फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज जो चुकी है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो Zero पहले दिन 25-27 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। सब कुछ शाहरुख के लिए अच्छा है। उनके कैरेक्टर का नाम बउआ सिंह है जो प्रमोशन के दौरान बेहतर स्ट्रैटजी के साथ इस्तेमाल किया गया। वहीं रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 के हिन्दी वर्जन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ का बिजनेस किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।