फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Boney Kapoor Tells Real Reason Why Diljit Dosanjh Quit No Entry 2

Diljit Dosanjh: किस वजह से दिलजीत दोसांझ ने छोड़ी ‘नो एंट्री 2’, अब बोनी कपूर ने बताई पूरी सच्चाई

Fri, 16 May 2025 09:03 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 16 May 2025 09:03 AM IST
सार

No Entry 2: नो एंट्री के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है कि दिलजीत दोसांझ फिल्म से बाहर हो गए हैं। अब बोनी कपूर ने इस मामले पर पूरी सच्चाई बताई है कि आखिर क्यों दिलजीत ने लिया ये फैसला।

विज्ञापन
Boney Kapoor Tells Real Reason Why Diljit Dosanjh Quit No Entry 2
दिलजीत दोसांझ और बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh और @boney.kapoor

विस्तार

साल 2005 में आई बोनी कपूर के प्रोडक्शन तले बनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म की स्टार कास्ट भी फाइनल होने लगी थी। हालांकि, अब ताजा चर्चाएं ये हैं कि दिलजीत दोसांझ ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। अब वो फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इसके पीछे क्रिएटिव डिफरेंस को वजह बताया जा रहा था। लेकिन अब निर्माता बोनी कपूर ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ किया है कि इस पूरे मामले में सच्चाई क्या है।

विज्ञापन

बोनी कपूर ने बताई वजह
दिलजीत के क्रिएटिव डिफरेंस के चलते फिल्म से बाहर होने की चर्चाओं पर निर्माता बोनी कपूर ने प्रतिक्रिया दी है और असली बात को बताया है। बोनी कपूर ने दिलजीत के फिल्म से खुद को अलग करने के बारे में हामी भरते हुए हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि हां, तारीखों को लेकर कुछ समस्याएं हैं। लेकिन निश्चित रूप से कोई रचनात्मक मतभेद नहीं है। यह बिल्कुल गलत है। हम तारीखों को लेकर पूरी कोशिश कर रहे हैं। बोनी कपूर ने साफ किया कि दिलजीत के पास डेट्स इश्यू आ रहे हैं, न कि क्रिएटिव मतभेद हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Diljit Dosanjh:'नो एंट्री 2' में एंट्री नहीं करेंगे दिलजीत दोसांझ, ...

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट्स में था अलग दावा
इससे पहले फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री 2' से खुद को अलग कर लिया है। रिपोर्ट्स में इसके पीछे की वजह क्रिएटिव आइडिया को लेकर उनकी अलग सोच को बताया गया था। इसलिए क्रिएटिव मतभेद होने के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया है। अब बोनी कपूर ने इस मामले में पूरी सच्चाई बताई है।


यह खबर भी पढ़ेंः Box Office: 15 दिन बाद भी करोड़ों में कमा रही ‘रेड 2’, जानें ‘केसरी 2’ और बाकी फिल्मों का क्या है हाल

अर्जुन कपूर और वरुण धवन निभाएंगे मुख्य भूमिका
हालांकि, अभी तक फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ वरुण धवन और अर्जुन कपूर के होने की चर्चाएं हैं। जबकि अभी तक फिल्म की फीमेल कास्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हां, बीच में ये खबरें जरूर आई थीं कि तमन्ना भाटिया भी इस फिल्म से जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed