सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Border 2 film makers introduce medha rana as lead actress in carun dhawan movie

Border 2: ‘बॉर्डर 2’ में मेधा राणा होंगी वरुण धवन की हीरोइन, मेकर्स ने खुद लगाई एक्ट्रेस के नाम पर मुहर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 28 Jul 2025 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Border 2 Actress Name Announced: वरुण धवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। अब मेकर्स ने फिल्म की हीरोइन का नाम फाइनल कर दिया है। 

Border 2 film makers introduce medha rana as lead actress in carun dhawan movie
मेधा राणा और वरुण धवन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और वरुण धवन की आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' के एक-एक अपडेट का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक अहम जानकारी साझा करते हुए फिल्म की हीरोइन का एलान किया है, जिनका नाम है मेधा राणा। अब वरुण धवन के अपोजिट आप इस एक्ट्रेस को फिल्म में देख पाएंगे। 

Trending Videos


मेकर्स ने मेधा राणा के नाम पर लगाई मुहर
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' पर काम तेजी से चल रहा है। इस फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई फोटोज और वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब एक बार फिर से फिल्म को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है, क्योंकि निर्माताओं ने एक नई कास्टिंग कर सभी को चौंका दिया है। प्रोडक्शन टीम ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए बताया कि 'बॉर्डर 2' में मेधा राणा बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी, जो वरुण धवन के अपोजिट किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा मेकर्स ने कहा कि उन्हें यह खबर देते हुए खुशी हो रही है कि उनके 'बॉर्डर 2' परिवार में एक नई सदस्य आ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने शेयर की फिल्म 'शोले' की पुरानी टिकट, लिखा- इतने में ड्रिंक मिलती है


कब रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'?
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, और वरुण धवन जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed