{"_id":"6936475c284076c82f0beb43","slug":"box-office-collection-dhurandhar-tere-ishk-mein-dhanush-kriti-sanon-ranveer-singh-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: तीन दिन में ही 100 करोड़ी बनी 'धुरंधर', जानें 'तेरे इश्क में' का भी बॉक्स ऑफिस पर हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: तीन दिन में ही 100 करोड़ी बनी 'धुरंधर', जानें 'तेरे इश्क में' का भी बॉक्स ऑफिस पर हाल
Mon, 08 Dec 2025 09:08 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Mon, 08 Dec 2025 09:08 AM IST
सार
Dhurandhar Vs Tere Ishk Mein Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। रणवीर सिंह की धुरंधर ने तीन दिनों में ही कमाल का आंकड़ा अपने नाम कर लिया है, वहीं बाकी फिल्मों का भी क्या हाल है चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है। पहले और दूसरे दिन अच्छा करने के बाद अब फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है। जानिए बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा ‘धुरंधर’ और ‘तेरे इश्क में’ का हाल।
धुरंधर
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.60 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘धुरंधर’ की कमाई में लगातार इजाफा ही हो रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपए बटोरे वहीं अब फिल्म ने तीसरे दिन 43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म की कुल कमाई 103 करोड़ हो चुकी है, यानी फिल्म ने तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।

- फोटो : एक्स
सुबह के शोज का मिला फायदा
फिल्म के पहले दिन का प्रदर्शन देखते हुए कई सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ के नए शो भी जोड़ दिए गए। इनमें मिड नाइट और जल्दी सुबह के कुछ शो ऐड किए गए। अब ऐसा लगता है कि फिल्म को इन नए शोज का फायदा भी मिल रहा है। तभी तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने सुबह-सुबह ही खबर लिखे जाने तक 24 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में उम्मीद है कि आज रविवार के दिन फिल्म अपने शुरुआती दो दिनों से भी ज्यादा कमाई कर सकती है।
यह खबर भी पढ़ें: कभी मासूम बन पर्दे पर छाईं तो कभी बिकिनी पहन दिखाई बोल्डनेस, शर्मिला टैगौर यूं बनीं सबसे महंगी अभिनेत्री
रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनर बनी
‘धुरंधर’ के जरिए रणवीर सिंह ने लगभग दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। ऐसे में रणवीर के लिए ये फिल्म काफी अहम है। अब कमाई देखकर ऐसा लगता है कि ‘धुरंधर’ रणवीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। पहले दिन 28.60 करोड़ रुपए की कमाई करने के साथ ही ‘धुरंधर’ रणवीर के लिए सबसे बड़ी ओपनर तो बन ही चुकी है। अब देखना ये है कि आगे फिल्म किस तरह की कमाई करती है।

तेरे इश्क में
- फोटो : सोशल मीडिया
तेरे इश्क में
‘धुरंधर’ के रिलीज होते ही ‘तेरे इश्क में’ की कमाई पर असर पड़ा है, जो कि पहले से ही माना जा रहा था। अपने नौवें दिन शनिवार को ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के सामने भी 5.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं रविवार को ये आंकड़ा बढ़ गया। फिल्म ने अपने दसवें दिन यानी दूसरे रविवार को 6.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इस कलेक्शन को 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्म के सामने बुरा नहीं माना जाएगा। इसके साथ ही अब दस दिनों में फिल्म की कमाई 99.78 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है यानी इस फिल्म ने भी 100 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर कमा ही लिए हैं।