फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Canadian Theatre Cancels Screening Of Kantara Chapter 1 And Other Indian Films After Arson And Violence

Kantara Chapter 1: उपद्रवियों से परेशान कनाडाई सिनेमा चेन, ‘कांतारा 2’ समेत कई फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक

Fri, 03 Oct 2025 12:49 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 03 Oct 2025 12:49 PM IST
सार

Kantara Chapter 1 Screening In Canada: ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन अब कनाडा के एक थिएटर ने फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। जानिए क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Canadian Theatre Cancels Screening Of Kantara Chapter 1 And Other Indian Films After Arson And Violence
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ सीरीज का दूसरा पार्ट ‘कांतारा चैप्टर 1’ अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार शुरुआत की है और इसके आगामी दिनों में भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। हालांकि, इस बीच कनाडा में एक सिनेमाघर ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ और पवन कल्याण की ‘ओजी’ समेत हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। जानिए आखिर सिनेमाहॉल ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

विज्ञापन

आगजनी और गोलीबारी की हुईं घटनाएं
कनाडा के ओकविले शहर के एक सिनेमाघर ने आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं के बाद ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' और पवन कल्याण की 'दे कॉल हिम ओजी' सहित भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन रोकने की घोषणा की है। ओंटारियो प्रांत के सिनेमाघर Film.ca Cinemas ने कहा कि हिंसा की ये घटनाएं दक्षिण एशियाई फिल्मों के प्रदर्शन से जुड़ी हैं। इसमें बताया गया कि 25 सितंबर को दो लोगों ने लाल गैस के डिब्बों से थिएटर के एंट्री गेट में आग लगाने की कोशिश की। आग से इमारत के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा, लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया और वह सिनेमाघर के अंदर नहीं फैली। उपद्रवी कैमरे में कैद हो गए। इसके अलावा 2 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने भागने से पहले थिएटर के दरवाजे से कई गोलियां चलाईं।

विज्ञापन

सिनेमाहॉल बोला- ये पहली बार नहीं है
सिनेमाहॉल ने अपने एक्स पेज पर लिखा, ‘यह पहली बार नहीं है जब हमें भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन से जुड़ी तोड़फोड़ और धमकियों का सामना करना पड़ा है। हालांकि, ये बार-बार होने वाली घटनाएं परेशान करने वाली हैं, लेकिन ये हमें अपने समुदाय को सिनेमा का आनंद लेने के लिए एक सुरक्षित जगह प्रदान करने से कभी नहीं रोक पाएंगी।’ वहीं इस मामले में पुलिस ने कहा कि वे अपराधों की जांच कर रहे हैं और कहा कि दोनों ही अपराध थिएटर को निशाना बनाकर किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 



यह खबर भी पढ़ेंः Kantara Chapter 1: ‘सनी संस्कारी..’ से टकराव पर बोले ऋषभ शेट्टी, शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर कही ये बात

 

बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही ‘कांतारा चैप्टर 1’
‘कांतारा चैप्टर 1’ की बात करें यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने अपने पहले दिन ही शानदार शुरुआत की है। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था। अब रिलीज के बाद भी फिल्म की कमाई में दर्शकों का उत्साह देखने को मिल रहा है।

कनाडा में भारतीय सेलेब्स को बनाया जा रहा निशाना
कनाडा में पिछले कुछ वक्त से लगातार ही भारतीय सेलेब्स और उनसे जुड़ी चीजों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर दो बार गोलीबारी हो चुकी है। इसके अलावा पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों पर भी कनाडा में गोलीबारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed