Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला के निधन पर सेलेब्स ने जताया दुख, मीका बोले- हमारी स्टार हमें छोड़कर चली गई
Shefali Jariwala Death: बिग बॉस का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस व मॉडल शेफाली जरीवाला का 27 जून को देर रात निधन हो जाने से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। अब सेलेब्स उनके निधन पर दुख जता रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'कांटा लगा' गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेत्री के निधन की वजह अभी तक साफ नहीं है। हालांकि, ऐसा बताया जा रहा है कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुई है। शेफाली के मेकअप आर्टिस्ट ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान उनके निधन की पुष्टि की है। शेफाली के निधन के बाद पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। इंडस्ट्री से जुड़े लोग शेफाली के निधन पर शोक जता रहे हैं।
मीका ने जताया दुख
सिंगर मीका सिंह ने शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, 'मैं बहुत शॉक्ड और दुखी हूं। हमारी प्यारी स्टार और एक अच्छी दोस्त हमें छोड़कर चली गई।'
राहुल वैद्य बोले- ‘आप हमें जल्दी छोड़कर चली गईं’
गायक राहुल वैद्य ने शेफाली को श्रद्धांजलि देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'रेस्ट इन पीस शेफाली आप हमें बहुत जल्दी छोड़कर चली गईं।'
अली गोनी बोले- रेस्ट इन पीस
अभिनेता अली गोनी ने शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर उनकी फोटो शेयर की है। साथ ही रेस्ट इन पीस लिखा है।
कीकू शारदा बोले- शेफाली खुलकर जीती थीं जिंदगी
कॉमेडियन और अभिनेता कीकू शारदा ने शेफाली की मौत पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की। पोस्ट में शेफाली की एक तस्वीर शेयर करते हुए कीकू ने लिखा, “यह चौंकाने वाला है। मैंने उनके साथ कुछ वेब शो में काम किया है, वह एनर्जी से भरपूर थीं। हमेशा खुलकर जीवन जीती थीं। हमेशा सभी से मुस्कुराकर ही मिलती थीं। शेफाली तुम बहुत याद आओगी। रेस्ट इन पीस। ओम शांति।”
करिश्मा तन्ना ने जताया दुख
अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मन भारी है। यकीन नहीं हो रहा। इतनी जल्दी चली गईं।’
पारस बोले- ‘किसकी जिंदगी कितनी लिखी है…’
बिग बॉस में शेफाली जरीवाला के साथी रहे एक्टर पारस छाबड़ा ने भी शेफाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शेफाली के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए पारस ने लिखा, ‘किसकी जिंदगी कितनी लिखी है, कोई नहीं जानता।’
हिमांशी ने बिग बॉस को बताया शापित
टीवी अभिनेत्री हिमांशी खुर्राना ने शेफाली की तस्वीर को शेयर करते हुए बिग बॉस को शापित बताया। हिमांशी ने लिखा, ‘मुझे लगता है बिग बॉस शापित जगह है।’
रश्मि देसाई बोलीं- ‘तुम बहुत याद आओगी’
शेफाली की बिग बॉस की साथी और अभिनेत्री रश्मि देसाई ने भी शेफाली की मौत पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में शेफाली की मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा करते हुए रश्मि ने लिखा, ‘मैं अभी भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रही हूं। तुम एक कमाल की इंसान थीं। मैं अपनी फीलिंग्स को बयान नहीं कर पा रही हूं। तुम बहुत याद आओगी।’