सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Mardaani 3 Director Abhiraj Minawala Interview He Talks About Franchise Future And Upcoming Movies

'रानी खुद ही शिवानी शिवाजी रॉय हैं', ‘मर्दानी 3’ से एक पिता की तरह जुड़े थे निर्देशक अभिराज मीनावाला

Kiran Jain किरण जैन
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Abhiraj Minawala Interview: ‘मर्दानी 3’ के निर्देशक अभिराज मीनावाला ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े अनुभव को साझा किया। साथ ही उन्होंने फिल्म के भविष्य पर भी बात की।

Mardaani 3 Director Abhiraj Minawala Interview He Talks About Franchise Future And Upcoming Movies
अभिराज मीनावाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ इस फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है और कमाई कर रही है। इस मौके पर अमर उजाला ने फिल्म के निर्देशक अभिराज मीनावाला से बात की। उन्होंने फ्रेंचाइजी के भविष्य को लेकर जानकारी दी। साथ ही फिल्म से जुड़ा अनुभव भी साझा किया।

Trending Videos

Mardaani 3 Director Abhiraj Minawala Interview He Talks About Franchise Future And Upcoming Movies
अभिराज मीनावाला और रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@abhiraj88

आज भी सीखना चाहती हैं रानी
रानी मुखर्जी के साथ काम करने को लेकर अभिराज मीनावाला बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा, 'अनुभव शानदार रहा। इससे बेहतर कलाकार नहीं मिल सकता। बहुत कम अभिनेता 30 साल का अनुभव इतनी विनम्रता के साथ लेकर आते हैं। सबसे खास बात उनका रवैया है। आज भी वह सीखना चाहती हैं, कुछ नया करना चाहती हैं और खुद को चुनौती देना चाहती हैं। वह सेट पर सबसे पहले पहुंचती हैं और पूरी टीम को प्रेरित करती हैं। मुझे लगता है कि वह सिर्फ किरदार नहीं निभातीं, वो खुद ही शिवानी शिवाजी रॉय हैं।'

मेरी प्रतिक्रिया एक पिता की थी
अभिराज ने बताया कि इस फिल्म से उनका जुड़ाव पेशेवर से ज्यादा व्यक्तिगत था। उन्होंने कहा, 'मेरी प्रतिक्रिया एक फिल्ममेकर की नहीं थी। वह एक पिता की प्रतिक्रिया थी। मैं एक बेटी का पिता हूं। सच कहूं तो शुरू में मुझे यकीन नहीं था कि मैं यह कहानी कहना चाहता हूं। फिल्म बनाते समय यह विषय मुझे परेशान करता रहा, खासकर एक पैरेंट के तौर पर। एक सुरक्षा भावना अपने आप आ जाती है। लेकिन शायद यही मेरी ताकत भी बनी। एक पिता होने के नाते मैं इस कहानी को ज्यादा गहराई से महसूस कर पाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Mardaani 3 Director Abhiraj Minawala Interview He Talks About Franchise Future And Upcoming Movies
अभिराज मीनावाला - फोटो : इंस्टाग्राम-@abhiraj88

अगर कहानी से जुड़ाव हो तो जरूर करूंगा
फिल्में चुनने के सवाल पर अभिराज ने कहा कि उनके लिए जॉनर से ज्यादा महत्वपूर्ण कहानी से जुड़ाव है। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए जरूरी है कि मुझे लगे मैं कहानी के साथ न्याय कर सकता हूं। मर्दानी से मेरा जुड़ाव इसलिए हुआ क्योंकि मैं एक पिता हूं। मैं जॉनर के बारे में नहीं सोचता। चाहे एक्शन हो या कॉमेडी। अगर कहानी दिल से जुड़ती है और मुझे लगता है कि मैं उसे बेहतर बना सकता हूं, तो मैं जरूर करूंगा।'

Mardaani 3 Director Abhiraj Minawala Interview He Talks About Franchise Future And Upcoming Movies
अभिराज मीनावाला और रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@abhiraj88

‘मर्दानी 4’ बनेगी लेकिन तभी जब कहानी काबिल होगी
फ्रेंचाइजी के भविष्य पर बात करते हुए अभिराज ने साफ कहा कि आगे फिल्म बनाने का इरादा पूरी तरह है, लेकिन बिना मजबूत कहानी के नहीं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह हमेशा पाइपलाइन में रहेगी। इरादा 100 प्रतिशत है। लेकिन इसे बहुत सोच-समझकर करना होगा। सिर्फ फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए फिल्म नहीं बना सकते। 

अगर ‘मर्दानी 4’ के लिए कोई ऐसी कहानी मिलती है जो शिवानी शिवाजी रॉय की वापसी को सही ठहराए और उसके सफर को आगे सार्थक तरीके से बढ़ाए, तो जरूर बननी चाहिए। अगर ऐसी कहानियां मिलती रहें तो 5, 6, 7 भी बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed