Chand Mera Dil Box Office: वीकएंड पर चमकी या डूबी लक्ष्य-अनन्या की 'चांद मेरा दिल'? जानिए दूसरे दिन का कलेक्शन
Chand Mera Dil Collection Day 2: फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज को आज दूसरा दिन है। अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी अभिनीत इस रोमांटिक फिल्म ने आज कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, कई फिल्मों के विकल्प दर्शकों के लिए मौजूद हैं। बॉलीवुड में 'पति पत्नी और वो दो' व 'चांद मेरा दिल' हालिया रिलीज फिल्में हैं। अनन्या पांडे और लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' कल 22 मई को रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर इसने औसत प्रदर्शन किया। जानिए शनिवार को इसकी कमाई कैसी रही है?
ओपनिंग डे पर कैसी रही शुरुआत?
विवेक सोनी के निर्देशन में फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने पहले दिन धीमी शुरुआत की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने पहले दिन तीन करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला। बता दें कि इस रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।
दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आज शनिवार को इस फिल्म के कलेक्शन में बढोतरी दर्ज हुई है। आज दूसरे दिन फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने 3.21 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का दो दिनों का टोटल नेट कलेक्शन
6.21 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलता दिख रहा है।
बजट के मुताबिक कहां है कलेक्शन?
फिल्म 'चांद मेरा दिल' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 38 करोड़ से 40 करोड़ रुपये के बीच है। इस हिसाब से फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को देखा जाए तो यह औसत है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके पोस्टर और ट्रेलर की वजह से इसने खूब चर्चा बटोरी। फिल्म की कहानी कॉलेज दोस्ती और फिर इश्क से शुरू होती है। शादी तक रिश्ता पहुंच जाता है। मगर, फिर दूरियां आती हैं। दो लोगों के रिलेशनशिप का यह सफर इंतजार, दर्द और इम्तिहान से होता हुआ क्या मोड़ लेता है, इसी पर फिल्म बनी है।
ये फिल्में हैं मुकाबले में
सिनेमाघरों में 'चांद मेरा दिल' के साथ सिनेमाघरों में मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ भी लगी हुई है। यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा ‘पति पत्नी और वो दो’, रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और ‘कृष्णावतारम’ भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सूर्या और तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ भी दर्शकों को पसंद आ रही है। देखना होगा कि इन फिल्मों के बीच 'चांद मेरा दिल' खुद को साबित करत पाती है या नहीं!