फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Crakk Star Arjun Rampal reveals he was uncomfortable playing role of villain in farah khan film Om Shanti Om

Arjun Rampal: 'ओम शांति ओम' में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए असहज थे अर्जुन, फिर ऐसे की फिल्म

Tue, 27 Feb 2024 10:03 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 27 Feb 2024 10:03 AM IST
सार

अभिनेता ने फराह खान निर्देशित फिल्म 'ओम शांति ओम' में पहली बार नगेटिव  किरदार निभाया था। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
Crakk Star Arjun Rampal reveals he was uncomfortable playing role of villain in farah khan film Om Shanti Om
अर्जुन रामपाल - फोटो : Social Media

विस्तार

अभिनेता अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता ने वर्ष 2001 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। अभिनेता ने फराह खान निर्देशित फिल्म 'ओम शांति ओम' में पहली बार नगेटिव  किरदार निभाया था। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अब एक बातचीत में अर्जुन ने बताया कि उनकी इस फिल्म ने उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद की।
विज्ञापन


नगेटिव किरदार करने के असहज थे अर्जुन
'ओम शांति ओम' में अर्जुन रामपाल ने नगेटिव किरादार निभाया था। उन्होंने फिल्म में निर्माता मुकेश मेहरा की भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, 'जब मुझे 'ओम शांति ओम' में नगेटिव किरदार मिला, मैं बहुत असहज महसूस कर रहा था। हालांकि, मैंने इस किरदार को निभाया। मैं अक्सर कहता हूं कि अगर आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आते हैं, तो आपको हमेशा कुछ न कुछ अच्छा करने को मिलेगा। इस किरदार को करने से मुझे इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का रास्ता मिला।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Monday Box Office: यामी की 'आर्टिकल 370' का जलवा बरकरार, पहले सोमवार ही पटरी से लड़खड़ाई 'क्रैक'
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडिलिंग के समय की थी फिल्म साइन 
अर्जुन रामपाल ने आगे बताया कि जिस समय उन्होंने यह फिल्म साइन की थी, तब वह मॉडलिंग करते थे और उस समय काफी मशहूर थे। उन्होंने अपनी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म रॉक ऑन में अपने किरदार के बारे में भी खुलासा किया। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। अर्जुन ने कहा, 'रॉक ऑन' में मैंने जोसेफ मस्कारेन्हास की भूमिका निभाई थी। एक कलाकार को क्या संघर्ष करने पड़ते हैं, जिन सभी से मैं गुजरा था। कुछ-कुछ वैसा ही मेरे इस किरदार में था। तो, मैंने इस किरदार को बहुत ही अच्छे से निभाया और फिर मैंने इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।' अभिनेता ने अंत में अपनी पांचवी फिल्म 'डैडी' के बारे में बताया, जिसने उनके जीवन को बदल दिया।

'क्रैक' के बारे में 
अर्जुन रामपाल की फिल्म 'क्रैक' की बात करें, तो वे इसमें विद्युत जामवाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन के साथ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को आदित्य दत्त ने लिखा और निर्देशित किया। 'क्रैक' में मुख्य कलाकार होने के साथ विद्युत इस फिल्म के निर्माता भी हैं। उन्होंने अब्बास सैय्यद के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाया है। इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Lynda Gravatt Death: मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडा ग्रेवेट का निधन, 76 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed