{"_id":"67c69430c55d3d4cd70c8dcc","slug":"dance-sequence-shooting-of-war-2-begins-with-junior-ntr-and-hrithik-roshan-2025-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"War 2: जूनियर एनटीआर-ऋतिक रोशन ‘वॉर 2’ के सेट पर तहलका मचाने को तैयार, डांस सीक्वेंस की शूटिंग शुरु","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
War 2: जूनियर एनटीआर-ऋतिक रोशन ‘वॉर 2’ के सेट पर तहलका मचाने को तैयार, डांस सीक्वेंस की शूटिंग शुरु
Tue, 04 Mar 2025 11:20 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:20 AM IST
सार
War 2: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का डांस सीक्वेंस शूट होने वाला है, जिसमें जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के साथ एक डांस सीक्वेंस फिल्माया जाएगा। आइए जानते हैं क्या है पूर खबर..
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम- @jrntr और @hrithikroshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्शन और ड्रामा फिल्मों के शौकीनों को ‘वॉर 2’ फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म से संबंधित एक-एक जानकारी को लेकर लोग उत्सुक हैं। अब इससे जुड़ा एक अपडेट आया है कि आज इस फिल्म की डांस शूटिंग शुरू होने वाली, जिसमें ऋतिक और तारक के साथ एक डांस सीक्वेंस फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन
500 से ज्यादा डांसर होंगे शामिल
हाल ही में 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक आज मुंबई के यशराज स्टूडियो में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ ‘वॉर 2’ फिल्म का डांस सीक्वेंस शूट किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस डांस सीक्वेंस में 500 से ज्यादा डांसर शामिल होने वाले हैं। साथ ही कहा गया कि इस गाने को छह दिनों में शूट किया जाएगा, जो कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के दिशा निर्देशों द्वारा फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Ishaan-Tara: रोमांटिक गीत के लिए साथ आए ईशान खट्टर-तारा सुतारिया, श्रेया घोषाल-रितो रिबा की आवाज का चलेगा जादू
विज्ञापन
इससे पहले भी हो चुके हैं बड़े खुलासे
जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के अलावा फिल्म में महेश बाबू की भी अहम भूमिका होगी, लेकिन उस तरह से नहीं जैसा आप सोच रहे हैं। इस बात का खुलासा एक मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पिछले महीने हुआ था फिल्म में महेश बाबू अभिनय नहीं करेंगे बल्कि वह फिल्म में जूनियर एनटीआर की आवाज बनेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू फिल्म ‘वॉर 2’ के तेलुगु संस्करण के लिए अपनी आवाज देंगे।
यह खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: 30 साल बाद चुरा के दिल मेरा पर थिरके अक्षय और शिल्पा, फैंस बोले- क्या फिर से आने वाले हो साथ?
कब हो सकती है रिलीज
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के प्रशंसक पहले से ही ‘वॉर 2’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। कथित तौर पर फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित किया जा रहा है और प्रीतम द्वारा इस फिल्म में संगीत दिया गया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘वॉर 2’, 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।