फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deadpool and Wolverine actor Ryan Reynolds is fan of Ranveer Singh calls Rohit Sharma his favourite cricketer

Ranveer Singh: रणवीर सिंह के कायल हैं ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के अभिनेता, रोहित शर्मा को बताया पसंदीदा क्रिकेटर

Sun, 07 Jul 2024 07:38 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 07 Jul 2024 07:38 PM IST
सार

हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स ने रणवीर सिंह की तारीफ की और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई। साथ ही ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के अभिनेता ह्यू जैकमैन ने रोहित शर्मा को अपना पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर बताया।

विज्ञापन
Deadpool and Wolverine actor Ryan Reynolds is fan of Ranveer Singh calls Rohit Sharma his favourite cricketer
रयान रेनॉल्ड्स और रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh और @vancityreynolds

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने चार्म और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाले रणवीर के कायल हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स भी हैं। दरअसल, एक बातचीत के दौरान हॉलीवुड अभिनेता से जब पूछा गया कि वह किस बॉलीवुड स्टार के साथ काम करना पसंद करेंगे? इस पर बिना समय गंवाए अभिनेता ने रणवीर सिंह का नाम लिया। बता दें कि रणवीर सिंह ने ‘डेडपूल’ और ‘डेडपूल 2’ में डबिंग भी की है। 
विज्ञापन


रणवीर सिंह की करी तारीफ
मार्वल इंडिया द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में हॉलीवुड अभिनेता रयान ने कहा, ‘रणवीर सिंह अद्भुत हैं। उन्होंने ‘डेडपूल’ में आवाज दी है। वह बहुत मजाकिया हैं।’ उन्होंने रणवीर सिंह को एक अद्भुत अभिनेता बताया और उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर भी की है। 
विज्ञापन

Devara: जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म 'देवरा' पर आया नया अपडेट, फिल्म की डबिंग हुई शूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Marvel India (@marvel_india)


ह्यू जैकमैन ने की रोहित शर्मा की प्रशंसा
इस बातचीत के दौरान ह्यू जैकमैन ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की प्रशंसा की। ह्यू ने खुलासा किया कि वह एक क्रिकेट प्रेमी हैं। जब उनसे भारतीय क्रिकेट टीम के पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने  रोहित का नाम लिया। अभिनेता ने कहा, ‘अभी के लिए रोहित, रोहित आप वर्ल्ड कप घर ले आए हैं। मुझे खुशी है।’ 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
रयान और ह्यूग इन दिनों अपनी फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। शॉन लेवी द्वारा निर्देशित फिल्म को ‘डेडपूल 3’ के नाम से भी पुकारा जा रहा है। प्रशंसक इसकी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। फिल्म 26 जुलाई 2024 को रिलीज होगी। 

‘डेडपूल 3’ नहीं है फिल्म
निर्देशक शॉन लेवी ने बताया कि आगामी फिल्म ‘डेडपूल 3’ नहीं है, लेकिन यह दोनों फिल्मों के किरदारों को दिखाएगी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म ‘डेडपूल’ और ‘वूल्वरिन’ से मिलती जुलती है और यह फिल्म पहली दो फिल्मों से कुछ भी कॉपी नहीं करती है।
Sidharth Malhotra: विक्रम बत्रा की 25वीं पुण्यतिथि पर सिद्धार्थ ने किया याद, तस्वीर साझा कर लिखा नोट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed