फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deadpool and Wolverine: भारत में डेडपूल और वूल्वरिन की शानदार शुरुआत, एडवांस बुकिंग से कमाए 12 करोड़ रुपये

Fri, 26 Jul 2024 09:18 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 26 Jul 2024 09:18 AM IST
सार

'डेडपूल और वूल्वरिन' इस साल की बहुप्रतिक्षीत फिल्म है, जो आखिरकार 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में 12 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। 

विज्ञापन
Deadpool and Wolverine advance booking for day one is 12 crore at Indian Box office
'डेडपूल और वूल्वरिन' - फोटो : इंस्टाग्राम@
'डेडपूल और वूल्वरिन' इस साल की बहुप्रतिक्षीत फिल्म है, जो आखिरकार 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में 12 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। 
Deadpool and Wolverine advance booking for day one is 12 crore at Indian Box office
'डेडपूल और वूल्वरिन' - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। रयान रेनॉल्ड्स, ह्यू जैकमैन, एम्मा कोरिन और मुरैना बैकारिन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीद थी। फिल्म में वूल्वरिन के किरदार में ह्यू जैकमैन लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों के उम्मीदों पर खरी उतरती नजर भी आ रही है। फिल्म भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं- तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है। 

Deadpool and Wolverine advance booking for day one is 12 crore at Indian Box office
'डेडपूल और वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी के 3डी वर्जन से फिल्म ने 2 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है। इसके अलावा यह फिल्म 4डीएक्स 3डी वर्जन में भी रिलीज हुई है। फिल्म के हिंदी भाषा के 4डीएक्स 3डी के 1371 टिकट की बिक्री हुई, जिससे 9 लाख के आसपास कमाई की है। हिंदी के 2डी वर्जन में 32089 टिकट बुक हुए हैं। इनके जरिए  6 लाख से अधिक का कलेक्शन हुआ है। 
Akshay Kumar: साल में कई फिल्में करने पर ट्रोल करने वालों को अक्षय ने दिया जवाब, बोले- 'बाकि दिन क्या करूंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
Deadpool and Wolverine advance booking for day one is 12 crore at Indian Box office
'डेडपूल और वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तेलुगु के 2डी और 3डी की कमाई की बात करें, तो फिल्म ने करीब 50 लाख की कमाई कर ली है। तमिल में फिल्म ने 2डी और 3डी वर्जन की कमाई को मिलाकार 69 लाख के आसपास की कमाई की है। फिल्म ने अंग्रेजी में 3डी और 3डी आईमैक्स को मिलाकर लगभग 6 करोड़ की कमाई कर ली है। 
Paris Olympics 2024: इस भारतीय ओटीटी पर ओलंपिक उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण, नावों पर निकलेगी अद्भुत सवारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed