Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Akshay Kumar Replied to those trolling for doing many films in a Year Said lucky are those people who get work
{"_id":"66a312d326028bfc200abc6e","slug":"akshay-kumar-replied-to-those-trolling-for-doing-many-films-in-a-year-said-lucky-are-those-people-who-get-work-2024-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: साल में कई फिल्में करने पर ट्रोल करने वालों को अक्षय ने दिया जवाब, बोले- 'बाकि दिन क्या करूंगा'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshay Kumar: साल में कई फिल्में करने पर ट्रोल करने वालों को अक्षय ने दिया जवाब, बोले- 'बाकि दिन क्या करूंगा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 26 Jul 2024 08:37 AM IST
सार
अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल हो रही हैं। इन दिनों वह सरफिरा में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का भी कमाई के मामले में बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल हो रही हैं। इन दिनों वह सरफिरा में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का भी कमाई के मामले में बुरा हाल हो गया है। मिशन रानीगंज, बड़े मियां छोटे मियां, राम सेतु और सम्राट पृथ्वीराज जैसी लगातार कई फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद भी अक्षय अपने काम के प्रति दृढ़ हैं। उनकी एक ही फिल्म पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय साल में कई प्रोजेक्ट लेने के लिए आलोचना की गई। अक्षय कुमार ने हाल ही में इसका जवाब दिया है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने हाल ही में इसे लेकर एक बातचीत में कहा, मुझे कहते हैं कि चार फिल्म क्यों करते हो साल में, इनको एक ही फिल्म करनी चाहिए। चलो मैं एक फिल्म कर लेता हूं, मगर बाकि दिन क्या करूंगा। आपके घर में आउंगा। बेटा याद रखना, वो लोग लकी होते हैं, जिन्हें काम मिलता है। यहां रोज कोई न कोई बोलता है कि बेरोजगारी चल रही है। ये चल रहा है, वो चल रहा है। तो जिसको काम मिल रहा है, उनको तो करने दो।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खिलाड़ी कुमार ने कई सालों तक लगातार हिट फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है। हालांकि इन दिनों वह थोड़ा मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने हाल ही में उन्होंने अपनी हालिया फ्लॉप फिल्मों और असफलता से मिले सबक के बारे में भी बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अभिनेता ने कहा था, 'हर फिल्म के पीछे बहुत सारा खून, पसीना और जुनून होता है। किसी भी फिल्म को असफल होते देखना दिल तोड़ने वाला होता है। मगर आपको सकारात्मक चीजों में अपना ध्यान लगाना होता है। हर असफलता आपको सफलता की कीमत सिखाती है और इसके लिए आपकी भूख को और भी बढ़ाती है। सौभाग्य से मैंने अपने करियर में पहले ही इससे निपटना सीख लिया था।'
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास इन दिनों कई फिल्में हैं। अक्षय इस साल सुनील शेट्टी, निमरत कौर और सारा अली खान के साथ 'स्काई फोर्स' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह तापसी पन्नू के साथ फिल्म खेल खेल में भी दिखाई देंगे हैं। अभिनेता रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास वेलकम टू द जंगल भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।