{"_id":"66719064f55ee2ba370c842b","slug":"deepika-padukone-beats-priyanka-chopra-jonas-katrina-alia-bhatt-to-become-highest-paid-actress-of-2024-report-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Highest Paid Actress 2024: दीपिका बनीं 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री! सूची में शुमार और भी नाम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Highest Paid Actress 2024: दीपिका बनीं 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री! सूची में शुमार और भी नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 18 Jun 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार
दीपिका पादुकोण 2024 में भारत की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री बनकर उभरीं हैं। सूची में बाकी बॉलीवुड अभिनेत्रियों का नाम भी शामिल है। इस सूची में कैटरीना कैफ, करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस, आलिया भट्ट, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस सूची में एक भी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री का नाम नहीं शामिल है।
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। दीपिका की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' भी जल्द रिलीज होने वाली है। ऐसे में दीपिका के प्रशंसकों को उनकी आगामी साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' और उनके घर में आने वाले नन्हें मेहमान का बेसब्री से इंतजार है। दीपिका 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। दीपिका ने आलिया भट्ट, कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन को पीछे छोड़ते हुए इस सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि इस सूची में एक भी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री का नाम शामिल नहीं है।
लिस्ट में शुमार है इन अभिनेत्रियों का नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फोर्ब्स द्वारा आईएमडीबी की मदद से तैयार की गई सूची में, दीपिका पादुकोण भारत में 2024 की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्री के रूप में उभरीं हैं, जिनकी कथित फीस प्रति फिल्म 15 करोड़ रुपये से 30 करोड़ रुपये है। उनके बाद अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत हैं। 'इमरजेंसी' की अभिनेत्री प्रति फिल्म 15 करोड़ रुपये से 27 करोड़ रुपये लेती हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनास प्रति फिल्म 15 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये की कथित फीस के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं। कैटरीना कैफ चौथे स्थान पर हैं। 'टाइगर 3' स्टार प्रति फिल्म 15 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये लेती हैं। आलिया भट्ट कथित तौर पर 10 से 20 करोड़ रुपये प्रति फिल्म की मांग के साथ पांचवें स्थान पर हैं। सूची में अन्य नाम करीना कपूर खान का भी हैं, जो कथित तौर पर प्रति फिल्म 8 करोड़ से 18 करोड़ रुपये लेती हैं। श्रद्धा कपूर, जो कथित तौर पर प्रति फिल्म 7 करोड़ से 15 करोड़ रुपये लेती हैं और विद्या बालन प्रति फिल्म 8 करोड़ से 14 करोड़ रुपये का भुगतान लेती हैं। 2024 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का कथित तौर पर एक फिल्म के लिए 8 करोड़ से 12 करोड़ रुपये लेती हैं, जबकि पोन्नियिन सेलवन स्टार ऐश्वर्या प्रति फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।
दीपिका और आलिया के पास कुछ बड़े बजट की फिल्में हैं। दीपिका इस महीने के आखिर में प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगी। 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका के पास एक हॉलीवुड फिल्म भी है, साथ ही 'सिंघम 3' और कुछ अन्य फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। दूसरी ओर, आलिया भट्ट की 'जिगरा' इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ एक और फिल्म साइन की है। आलिया जल्द ही रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी।
Kartik Aaryan: चंदू चैंपियन को प्यार देने के लिए प्रशंसकों को किया धन्यवाद, कार्तिक ने साझा किया वीडियो
Trending Videos