फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone bought new house in mumbai near her mother in law house the price of this house is in crore

Deepika Padukone: क्या सासू मां के घर के पास दीपिका ने खरीद लिया है नया घर? इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

Wed, 18 Sep 2024 05:14 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Sep 2024 05:14 PM IST
सार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने मां बनने के कुछ दिन बाद ही मुंबई में अपनी सास के घर करीब एक नया घर खरीदा है। इस घर की कीमत करोड़ों में है। आइए आपको बताते हैं अभिनेत्री ने ये घर कहां और कितने रुपयों में खरीदा है।

विज्ञापन
Deepika Padukone bought new house in mumbai near her mother in law house the price of this house is in crore
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में मां बनी हैं। दीपिका ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया है। मां बनने के कुछ दिनों बाद ही दीपिका ने नया घर खरीदा है। ये घर उनकी सास अंजू भवनानी के घर के करीब है। इस घर में दीपिका की सास के साथ उनके ससुर जगजीत सिंह भवनानी और ननद रितिका रहती हैं। ये घर दीपिका ने अपने पापा के साझे में कंपनी के अंतर्गत खरीदा है।

विज्ञापन

Deepika Padukone bought new house in mumbai near her mother in law house the price of this house is in crore
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंबई में दीपिका ने खरीदा है नया घर
खबरों की मानें तो दीपिका का ये घर सागर रेशम कॉर्पोरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में खरीदा है। इस सोसाइटी में 4 और 5 बीएचके अपार्टमेंट शामिल हैं। दीपिका का फ्लैट 15वीं मंजिल पर है। खबरों की मानें तो इस अपार्टमेंट की कीमत 17.73 करोड़ रुपये है। 1.07 करोड़ रुपये स्टाम्प ड्यूटी भरी है। दीपिका ने 30,000 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के लिए अदा किए हैं। अपार्टमेंट में कार पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध है।

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने घर बेचकर बनाया था 'परदेसिया' का म्यूजिक वीडियो, फराह बोलीं - तू पागल है क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन

Deepika Padukone bought new house in mumbai near her mother in law house the price of this house is in crore
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में किया है बेटी का स्वागत
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी बेटी का स्वागत किया है। 15 सितंबर को वह अपनी बेटी के साथ अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंच गई हैं। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से न्यूज शेयर की थी कि उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण नैनी नहीं रखने के अलावा अपनी बिटिया को मीडिया से भी दूर रखेंगी।   

Pamela Anderson: पामेला एंडरसन ‘गोल्डन आई पुरस्कार’ से होंगी सम्मानित, 'द लास्ट शोगर्ल' के लिए मिलेगा अवॉर्ड

विज्ञापन

Deepika Padukone bought new house in mumbai near her mother in law house the price of this house is in crore
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
जल्द 'सिंघम अगेन' में दिखेंगी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'सिंघम अगेन' में जल्द ही नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है, जो इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। दीपिका पिछली बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 एडी में दिखी थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। खबरों की मानें तो दीपिका अब मेटरनिटी लीव पर रहने वाली हैं। बेटी को जन्म देने से पहले वह अपने सभी वर्क कमिटमेंट पूरे कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed