{"_id":"66e699cc2e54bae470035665","slug":"deepika-padukone-discharged-from-hospital-reached-home-with-husband-ranveer-singh-and-daughter-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को अस्पताल से मिली छुट्टी, पति रणवीर सिंह और बेटी के साथ पहुंचीं घर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को अस्पताल से मिली छुट्टी, पति रणवीर सिंह और बेटी के साथ पहुंचीं घर
Sun, 15 Sep 2024 01:56 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:56 PM IST
सार
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज यानी 15 सितंबर को वह अपनी बेटी के साथ अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंच गई हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका के डिस्चार्ज होकर घर जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दीपिका रणवीर की बेबी गर्ल से मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी बेटी का स्वागत किया है। आज यानी 15 सितंबर को वह अपनी बेटी के साथ अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंच गई हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका के डिस्चार्ज होकर घर जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हुए एक वीडियो में उनकी कार अस्पताल में आती और फिर बाहर निकलती दिखाई दे रही है।
अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका
सोशल मीडिया पर दीपिका के घर जाने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। दीपिका इस वीडियो में एच.एन रिलायंस अस्पताल से अपनी गाड़ी में नवजात बेटी और पति रणवीर सिंह के साथ निकलती दिखाई दे रही हैं। दीपिका के प्रशंसकों के लिए यह एक यादगार क्षण है।
विज्ञापन
बेटी के लिए नो-फोटो पॉलिसी रखेंगी दीपिका
दीपिका फिलहाल अपनी बेटी को मीडिया से दूर रखने वाली हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण नैनी नहीं रखने के अलावा अपनी बिटिया को मीडिया से भी दूर रखेंगी। इसके लिए वो अनुष्का शर्मा-विराट-कोहली और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की तरह ही नो-फोटो पॉलिसी का पालन करती नजर आ सकती हैं।
बिटिया को देखने पहुंचे थे ये सितारे
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी को देखने के लिए शाहरुख खान और मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे थे। इसके अलावा रणवीर सिंह का पूरा परिवार भी दीपिका और उनकी नवजात बेटी से मिलने पहुंचा था।
जल्द 'सिंघम अगेन' में दिखेंगी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'सिंघम अगेन' में जल्द ही नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है, जो इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। दीपिका पिछली बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 एडी में दिखी थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। खबरों की मानें तो दीपिका अब मेटरनिटी लीव पर रहने वाली हैं। बेटी को जन्म देने से पहले वह अपने सभी वर्क कमिटमेंट पूरे कर चुकी हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन