फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone from Kalki 2898 AD compare Zendaya from Dune Internet reacts to new poster look

Kalki 2898 AD: ड्यून की जैंडाया से मिलता है कल्कि 2898 एडी में दीपिका का लुक, सोशल मीडिया पर हो रही तुलना

Sun, 28 Apr 2024 06:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 28 Apr 2024 06:25 PM IST
सार

दीपिका पादुकोण और प्रभास की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म का नया पोस्ट जब से जारी हुआ है, तभी से फिल्म में दीपिका और हॉलीवुड अभिनेत्री जैंडाया की फिल्म ड्यून के लुक की आपस में तुलना की जा रही है।

विज्ञापन
Deepika Padukone from Kalki 2898 AD compare Zendaya from Dune Internet reacts to new poster look
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका का लुक-फिल्म ड्यून में जैंडाया का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान भी कर दिया है। यह फिल्म अब 27 जून को सिनेमाघरो में रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में इस फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया गया। फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के नए पोस्टर को लेकर नेटिजन्स दीपिका पादुकोण के लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर हॉलीवुड फिल्म 'ड्यून' में जैंडाया और 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका के लुक की एक-दूसरे से तुलना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


फिल्म में दीपिका का लुक
'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं ने शनिवार को फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन एक साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के जारी करने के तुरंत बाद यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दीपिका के इस फिल्म के लुक की तुलना ड्यून में अभिनेत्री जैंडाया से की जा रही है। इस पोस्टर को ध्यान से देखें तो दीपिका पादुकोण छोटे बालों में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने भूरे रंग का आउटफिट पहना हुआ है। कई सोशल मीडिया यूजर दीपिका के इस लुक को जैंडाया के ड्यून में निभाए गए किरदार के लुक से तुलना कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

दीपिका के लुक को लेकर यूजर्स के कमेंट्स
कल्कि 2898 AD के पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए कई यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दीपिका का किरदार ड्यून की जैंडाया के किरदार जैसा क्यों दिखता है?" एक और यूजर ने लिखा, "दीपिका ड्यून से जैंडाया वाइब दे रही हैं।'' एक यूजर ने लिखा, "गरीब आदमी जैंडाया'', एक और यूजर ने लिखा, ''पहला व्यक्ति जैंडाया है, दीपिका नहीं प्लीज!'' एक और यूजर ने लिखा, ''कल्कि पोस्टर में दीपिका का जैंडायाफिकेशन।''
 

कल्कि 2898 एडी में प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म पहले 9 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 27 जून को रिलीज होगी। नए पोस्टर में दीपिका, प्रभास और अमिताभ एक-दूसरे के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं, साथ में विशाल रेगिस्तान जैसा माहौल दिखाई दे रहा है। कैप्शन में लिखा, ''बेहतर कल के लिए सभी ताकतें 27-06-2024 पर एक साथ आती हैं।'' नाग अश्विन ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर एक कार्यक्रम में कहा था, ''फिल्म महाभारत से शुरू होती है और 2898 ईस्वी में खत्म होती है। इसका समय 6000 सालों का है। हमने दुनिया बनाने की कोशिश की, यह कल्पना करते हुए कि वह कैसी होगी, साथ ही इसे भारतीय बनाए रखा, और इसे ब्लेड रनर जैसा नहीं बनाया।


Bangaram: अभिनेत्री से निर्माता बनीं सामंथा, पोस्टर के साथ नई फिल्म बंगाराम का किया एलान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed