Deepika Padukone: वर्ल्ड में 90 प्रभावशाली महिलाओं में से एक बनीं दीपिका, सिनेमा से इतर काम के लिए मिली तारीफ
Deepika Padukone Success: दीपिका पादुकोण को हाल ही में 90 सबसे ज्यादा प्रभाव रखने वाली औरतों में चुना गया है। दीपिका पादुकोण ने सिनेमा के अलावा दूसरी चीजों में उपलब्धि हासिल की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
इस लिस्ट में शामिल होकर दीपिका पादुकोण काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार इंस्टाग्राम पर किया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा 'द शिफ्ट हमारे भविष्य को आकार देने वाली 90 आवाजों का सम्मान कर रहा है। इस सम्मान के लिए आभारी हूं।'
दीपिका ने अपनी तस्वीर शेयर करते अपनी कामयाबी के बारे में लिखा है। उन्होंने कहा 'मेरे लिए, सफलता केवल पेशेवर उपलब्धियां नहीं हैं। बल्कि मैं अच्छी रहूं यह भी मेरी कामयाबी है। मेरे लिए मानसिक स्वास्थ्य, खुद की देखभाल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की तरह जरूरी है। मैं उन लोगों को प्रेरित करने की कोशिश करती हूं जो सब्र और प्रामाणिकता को अहमियत देते हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: Ramayana: जापानी समेत कई विदेशी भाषाओं में डब होगी 'रामायण', श्लोक और भजन के साथ यह प्रयोग करेंगे मेकर्स
इस लिस्ट में दीपिका का नाम सिनेमा से परे उनके प्रभाव को दर्शाता है। दीपिका 'लिव लव लाफ फाउंडेशन' के जरिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए काम करती हैं। इस पहल के जरिए दीपिका ने देश ही नहीं दुनिया में भी दिमागी सेहत के बारे में बातचीत को सामान्य बनाने में मदद की है।
दीपिका अब अपनी अगली बड़ी फिल्म के लिए तैयार हैं। वह वह जल्द ही फिल्म 'AA22xA6' में नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। इसमें दीपिका अल्लू अर्जुन के साथ अहम भूमिका में हैं।
दीपिका 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में भी वापसी करने वाली हैं। इसका निर्माण दिसंबर 2025 में शुरू होने की उम्मीद है।