Deepika Padukone: रणबीर कपूर, शाहरुख और अब प्रभास की मां के किरदार में छाईं दीपिका, फैंस ने दी प्रतिक्रिया
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात से उनके फैंस बेहद खुश हैं और नन्हें बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। असल जिंदगी में जल्द ही मां बनने वाली दीपिका पादुकोण ने फिल्मों में भी निभाया है मां का किरदार। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', 'जवान' और 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका ने मां की भूमिका निभाई है, जिस पर फैंस दे रहे हैं अपनी प्रतिक्रिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है, जब दीपिका ने किसी फि्म में एक मां की भूमिका निभाई हो। दरअसल, दीपिका ने प्रशंसकों ने इस बात पर गौर फरमाया है कि उनकी पसंदीदा कलाकार लगातार कई फिल्मों में मां का किरदार निभा रही हैं। दीपिका के प्रशंसकों का कहना है कि वह 'ब्रह्मास्त्र', 'जवान' और अब 'कल्कि 2898 एडी' में भी एक मां की भूमिका में नजर आएंगी। दीपिका ने 'ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिवा' में रणबीर की मां की भूमिका निभाई थी, जो अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी शिवा (रणबीर) के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। हालांकि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अभीतक दीपिका का चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन मीडिया रिपोट्स के अनुसार दीपिका ने ही देव (रणबीर का पिता) की पत्नी और शिवा (रणबीर कपूर) की मां का किरदार निभाया है। 'ब्रह्मास्त्र 2' जब आएंगी तो इस रहस्य से भी पर्दा उठ जाएगा।
विज्ञापन विज्ञापन
जब से दीपिका के प्रशंसकों ने 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका का बेबी बंप देखा है तो वह लगातार इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "दीपिका पादुकोण एक महत्वपूर्ण बच्चे की मां होने जा रही हैं।" यह पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गई, जिसमें नेटिजेंस ने दीपिका के अभिनय की प्रशंसा की। एक यूजर ने कहा, "मां, मां बन रही है" एक और फैन ने लिखा, "वह जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देंगी"। 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Govinda: गोविंदा ने बेटे के साथ किया डांस, 'कुली नंबर 1' के गाने 'गोरिया चुराना' पर जमकर थिरके हीरो नंबर वन